लेटेस्टशहर

बसपा छोड़कर अरुण चौधरी रालोद में शामिल, बनाए गए महानगर अध्यक्ष

गाजियाबाद। रालोद ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए नए चेहरों को सामने लाया जा रहा है। दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को पदों से नवाजा जा रहा है। बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए अरुण चौधरी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने बताया कि अरुण चौधरी ने अपने साथियों के साथ बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए हैं। अरुण चौधरी को महानगर अध्यक्ष घोषित किया जाता है। जिला अध्यक्ष अजय प्रमुख ने पार्टी में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए संगठन में विस्तार के लिए कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। प्रेस कान्फ्रेंस में चौधरी तेजपाल सिंह (राष्ट्रीय सचिव), अमरजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह नीटू, डॉ. अजय चौधरी, भूपेंद्र सिंह, बॉबी मढैया, लोकेश कोट गांव, रॉकी चौधरी, अशोक मढैया, अनिल अर्थला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button