राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

पंजाब में अकाली दल ने बसपा के साथ किया गठबंधन, 2022 में साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली। 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी ही नहीं पंजाब में भी घमासान जारी है। पंजाब में सत्तारुढ़ कांग्रेस सरकार को घेरने की कोशिशों के बीच एक और नया घटनाक्रम सामने आया है। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अकाली दल और बसपा में गठबंधन हो गया है। पिछले चुनाव में अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन था। गठबंधन का ऐलान कर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और बसपा ने गठबंधन किया है और 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 117 सीटों में से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 20 सीटों पर और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) शेष 97 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गठबंधन का ऐलान करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने इसे पंजाब की राजनीति का एक नया दिन बताया। उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। पंजाब की राजनीति का बड़ा टर्न है। इस दौरान बसपा के जेनरल सेक्रेट्री सतीश चंद्र मिश्रा भी मौजूद थे। पंजाब में बसपा जिन सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनमें जालंधर, करतारपुर साहिब, जालंधर-पश्चिम, जालंधर-उत्तर, फगवाड़ा, होशियारपुर अर्बन, दसूया, रूपनगर जिले में चमकौर साहिब, बस्सी पठाना, पठानकोट में सुजानपुर, मोहाली, अमृतसर उत्तर और अमृतसर सेंट्रल शामिल हैं। अकाली दल ने पहले भाजपा के साथ गठजोड़ किया था और बादल के नेतृत्व वाली पार्टी ने पिछले साल कृषि कानूनों के मुद्दे पर एनडीए से अलग रास्ता अपना लिया था। बता दें कि अकाली दल के साथ गठबंधन के तहत भाजपा 23 सीटों पर चुनाव लड़ती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button