राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

यूपी के पूर्व मुख्य सचिव रहे अनूप चंद पांडेय ने संभाला चुनाव आयुक्ता का कार्यभार

नई दिल्ली। यूपी कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनूप चंद पांडेय ने चुनाव आयुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने मंगलवार को उनके नाम पर मुहर लगा दी थी। अनूप चंद्र पाण्डेय को 37 वर्ष की भारतीय प्रशासनिक सेवा का अनुभव है। उत्तर प्रदेश में अगस्त 2019 तक मुख्य सचिव के पद पर आसीन रहे अनूप चंद्र पाण्डेय फिलहाल एनजीटी में यूपी निगरानी समिति के मौजूदा सदस्य भी हैं। वह 2018 में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव बने थे। इससे पहले वह औद्योगिक उत्पादन आयुक्त, प्रमुख सचिव वित्त तथा अन्य बड़े पद पर रहे। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के पद छोड़ के बाद तीन सदस्यीय पैनल में एक जगह जगह खाली थी। अरोड़ा ने 12 अप्रैल को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) का पद छोड़ा था। वर्तमान में सुशील चंद्रा मुख्य चुनाव आयुक्त हैं, जबकि राजीव कुमार एक अन्य चुनाव आयुक्त हैं। योग्य और कर्मठ प्रशासनिक अधिकारी की छवि वाले अनूप चंद्र पाण्डेय लम्बे समय तक केंद्र सरकार की सेवा में भी रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button