देश की शिक्षा में हो रही हैं अनोखी बातें !

स्कूली बच्चों की बारवी कक्षा का जो परीक्षा फल आया उससे परीक्षा देने वाले विद्यार्थी संतुष्ट नज़र नहीं आएl बच्चों का कहना था कि उनकी कॉपियां जाँचे जाने में बड़े स्तर पर अनियमिताएं बरती गयी हैंl शिक्षा मंत्रालय ने इस सम्बन्ध में उच्च स्तरीय जाँच बैठा दी लेकिन अभी तक सरकार किसी ऐसे ठोस निर्णय पर नहीं पहुंच पायी की ये अनियमिताएं किस स्तर पर हुई, कहाँ से इसकी शुरुआत हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल रहेl लेकिन बीती शाम अचानक एक बड़ा खुलासा हुआ और प्रथम दृष्टिया कुछ लोग दोषी पाए गए और सरकार ने कार्यवाही करते हुए सीबीएससी के चेयरमेन और सेकेट्री को ट्रांसवर कर दियाl यह खुलासा 17 साल के नाबालिक छात्र सार्थक सीमांत ने कियाl सार्थक को परलयामेंट्री कमेटी की सयुंक्त बैठक में बुलाया गया और उस ने सभी सांसदों और मंत्रियों की उपस्थिति में लेपटॉप पर इस सम्बन्ध में सीबीएससी ने जो अनियमिताएं बरती थी उनको प्रमाण सहित सबके सामने प्रस्तुत कियाl सार्थक सीमांत के इस खुलासे से बैठक में उपस्थित सभी सांसद और मंत्रीगण संतुष्ट नज़र आये और उन्होंने तुरंत उसी समय फैसला ले कर सीबीएससी के चेरमेन और सचिव का तबादला कर दिया ऐसा पहली बार हुआ की लोग सभा की संयुक्त बैठक में किसी बाहरी व्यक्ति को बुलाकर किसी जाँच का खुलासा कराया गया हो l अब जो खुलासा सीबीआई सहित अन्य जाँच एजंसियां नहीं कर पायी वो इंटर कक्षा के एक नाबालिक छात्र ने कुछ ही क्षणों में कर दिखायाl विपक्षी दल के नेता राहुल गाँधी यह आवाज़ उठा रहें हैं कि अधिकारीयों का तबादला करना मात्र ही समस्या का हल नहीं है इसमें शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होना अनिवार्य हैl इसी तरह अब तक “नीट” परीक्षा के जो पर्चे पिछले कई सालो से लीक हो रहे है अगर उनकी जाँच भी प्रभावित और पीड़ित विद्यार्थियों से कराई जाये तो शायद वो बेहतर खुलासा करके दिखा सकते हैं जो अभी तक हमारी जाँच एजेंसी सीबीआई भी नहीं कर पाई है l अब आगामी 21 जून को रद्द हुई “नीट” की परीक्षा की परीक्षा फिर से होगी और अब यह जिम्मेवारी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होगी क्योंकि 21 जून की परीक्षा उनकी देख रेख में कराई जाएगीl इस अगली परीक्षा में हर केंद्र पर बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात होंगें और वायु सेना के अधिकारी हर केंद्र पर हेलीकॉप्टर से जा कर खुद पर्चे बाटेंगे l देश में ऐसी अदभूद बातें पहली बार हो रही हैं और हम शिक्षा क्षेत्र में इतना पिछड़ कर विश्वगुरु बनने की राह पर आगे बड़ रहे है l

