लेटेस्टशहर

कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर वेबिनार आयोजित

गाजियाबाद। कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सिविल इंजीनियरिंग विभाग एवं सेन्टर फॉर ग्रीन टेक्नालॉजी के द्वारा ईकोसिस्टम रैस्टोरेशन थीम पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशेषज्ञ डॉ. एस.मोहन, प्रोफेसर आई.आई.टी. मदजस रहे जिन्होंने ईकोसिस्टम के संरक्षण एवं मानव जीवन में उसके महत्प पर बहुत विस्तार पूर्वक समझाया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. अर्चना पाण्डे, एच.ओ.डी.सिविल इंजीनियरिंग विभाग थीं। कार्यक्रम में डॉ. मनोज गोयल, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन, डॉ. एम.के.सिंह, डायरेक्टर कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। इसके अलावा कार्यक्रम में डॉ. संजीव कुमार, डीन एकेडमिक्स, डॉ. प्रमोद गोयल, एच.ओ.डी. सी.एस./आई.टी. तथा डॉ. ए.एन. मिश्रा एवं कालेज के शिक्षक, स्टाफ और बी.टेक. के छात्र भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button