गाजियाबाद

निट्रा टैक्नीकल कैंपस और नैसकॉम में कौशल विकास को लेकर ऐतिहासिक समझौता

गाजियाबाद। निट्रा टैक्नीकल कैंपस ने भारत के $283 बिलियन वाले सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की शीर्ष व्यापारिक संस्था और चैंबर आफ कॉमर्स के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता डॉ. उपमित सिंह NASSCOM-SSC, डॉ. एम.एस. परमार (महानिदेशक, निट्रा) और डॉ. बी.के. शर्मा (निदेशक, निट्रा टेक्निकल कैंपस) के बीच औपचारिक रूप से किया गया। इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य भविष्य के लिए तैयार पेशेवर तैयार करना और भारत के डिजिटल टैलेंट ईकोसिस्टम को मजबूत करना है। छात्रों और फैकल्टी को कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। अपस्किलिंग प्रोग्राम: उभरती प्रौद्योगिकियों में विशेष प्रशिक्षण। इंडस्ट्री नेटवकिंर्ग: दिग्गज कंपनियों और विशेषज्ञों के साथ जुड़ने का मौका। करियर मार्गदर्शन: भविष्य की करियर संबंधी बारीकियों को समझना। इंडस्ट्री विजिट: वास्तविक कार्य वातावरण का अनुभव। NASSCOM इवेंट्स: बड़े स्तर के तकनीकी आयोजनों में भागीदारी। अकादमिक और उद्योग के बीच यह तालमेल छात्रों को आज के तेजी से बदलते तकनीकी परिदृश्य के लिए पूरी तरह तैयार करेगा। निट्रा टेक्निकल कैंपस इस सार्थक सहयोग के लिए तत्पर है, जो हमारे छात्रों की शिक्षा को आधुनिक औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने में मदद करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button