राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

दिल्ली में एक सप्ताह और बढ़ाया गया लॉकडाउन, आॅड-इवेन के आधार पर खुलेंगी दुकानें, फर्राटा भरेगी मेट्रो

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं बावजूद इसके लॉकडाउन को जारी रखने का ऐलान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया। शनिवार को डिजिटल प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लाकडाउन 7 जून से आगे भी एक सप्ताह तक जारी रहेगा, लेकिन बाजार खुलेंगे और दिल्ली मेट्रो का संचालन शुरू होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले अब कम हो गए हैं, संक्रमण दर पिछले कुछ दिनों से एक फीसद से नीचे है। बाजार के जुड़े संगठन बाजार खोले जाने के पक्ष में हैं। तमाम प्रस्ताव उनके पास आए हैं कि सख्त नियमों के साथ बाजार खोले जाने की अनुमति दी जाए। दिल्ली के बाजार एक माह से अधिक समय से बंद हैं। सोमवार सुबह पांच बजे लाकडाउन समाप्त हो रहा है। शनिवार को एलजी साहेब के नेतृत्व में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक हुई है। इसमें तय हुआ है कि बाजारों व माल को सख्त नियमों से खोला जाएगा। आधी दुकानें एक दिन, आधी दुकानें दूसरे दिन खुलेंगी। बाजार सुबह सुबह 8 बजे से रात दस बजे तक खुलेंगे। क्लास वन आॅफिसर आएंगे, 50 फीसद कर्मचारी के साथ निजी दफ्तर खोले जा सकते हैं। दिल्ली मेट्रो 50 फीसद पैसेंजर के साथ दौड़ेगी। बाजार सुबह सुबह 8 बजे से रात दस बजे तक खुलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button