राज्यलेटेस्टस्लाइडर

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने दी बधाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 50वां जन्मदिन है। वे योगी होने के नाते वे जन्मदिन आदि से दूर ही रहते हैं लेकिन उनके जन्मदिन पर बधाई देने और अपने तरीके से उनका जन्मदिन मना रहे हैं। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बधाई देते हुए कहा कि ओजस्वी वक्ता व कर्मठ व्यक्तित्व का धनी बताया। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आप दीर्घार्यु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि सुशासन और विकास के पर्याय और उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा है कि प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए वे समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित, हिन्दू हृदय सम्राट, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button