गाजियाबाद

आईटीएस डेंटल कॉलेज में व्हाइट कोट एंड एकेडमिक अवार्डस सेरेमनी आयोजित

गाजियाबाद। आईटीएस डेंटल कॉलेज में गत वर्षाे की भाँति बीडीएस पाठ्यक्रम के तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए व्हाइट कोट एवं एकेडमिक अवार्डस सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस समारोह में बीडीएस तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को आधिकारिक तौर पर क्लीनिक की जिम्मेदारी सौंपी गयी तथा सभी विद्यार्थियों को क्लीनिक में प्रवेश करने से पहले शपथ द्वारा चिकित्सा नैतिकता का पालन करने तथा रोगियों के लिये लाभकारी होने की प्रतिज्ञा दिलायी गयी। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि डॉ आर. सी. गुप्ता, प्रधानाचार्य-एल.एल.आर.एम. मेडिकल कॉलेज, डीन मेडिकल फैकल्टी, चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ तथा आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा एवं आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने माँ सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक-प्रधानाचार्य डॉ. देवी चरण शेट्टी सहित सभी डीन्स एवं दंत विभागों के एचओडी और दंत चिकित्सक भी उपस्थित रहे। इसके बाद डॉ. शिवानी माथुर, डीन-यूजी स्टडीज ने छात्र-छात्राओं को व्हाइट कोट समारोह के महत्व को समझाया और विद्यार्थियों की एकेडमिक उपलब्धियों को विस्तार से बताया। इसके पश्चात डॉ. पायल शर्मा, डीन-एलुमनाई ने सभी विद्यार्थियों की साइंटिफिक एवं को-करिकुलर उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. आरसी गुप्ता एवं आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर पी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ के बीडीएस पाठ्यक्रम के टॉपर्स तथा कॉलेज के बीडीएस पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं को रैंक इम्प्रूवमेन्ट अवार्ड के रूप में प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। इसके बाद डा.ॅ सोनाली तनेजा, डीन-पीजी स्टडीज द्वारा बीडीएस तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण करायी तथा उनको बधाई दी। इसके बाद वार्षिक कॉलेज रिपोर्ट संस्थान के निदेशक-प्रधानाचार्य, डॉ. देवी चरण शेट्टी द्वारा प्रस्तुत की गयी। साथ ही नये क्लीनिकल विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. आरसी गुप्ता, चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा और वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों के अभिभावकों का भी स्वागत किया गया, उन्होंने संस्थान की आधारभूत संरचना एवं छात्रों को प्रदान किये जा रहे विविध अवसरों की प्रशंसा की। इस अवसर पर आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनको विश्व स्तरीय क्लीनिकल कौशल और रिसर्च को शामिल करने के साथ अपने दंत चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दंत चिकित्सक को निरंतर बेहतर क्लीनिकल अभ्यास करते रहना चाहिए जिससे वह मरीजों को उच्चतम उपचार प्रदान कर सकें। इसके उपरांत कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. आरसी गुप्ता ने संस्थान के छात्रों को विश्व स्तरीय सुविधाओं के लिये संस्थान की सराहना की और सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने एकेडमिक गतिविधियों के लिये संस्थान द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की, जिसने आईटीएस डेंटल कॉलेज को देश के सर्वश्रेष्ठ डेंटल कॉलेजों में से एक बना दिया है। विशिष्ट अतिथि को आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा एवं वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन डॉ. पीयूष कुमार, डीन-स्टूडेंट्स अफेयर्स द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button