बुद्धविहार विजयनगर यूपीएचसी पर पहुंची हिन्ट रेडियो की टीम, सेहत सही लाभ कई के बारे में दी जानकारी

गाजियाबाद। स्मार्ट के तत्वावधान में सेहत सही लाभ कई के तहत हिन्ट रेडियो द्वारा बुद्धविहार विजयनगर स्थित यूपीएचसी पर मरीजों को उनकी सेहत और पीएमजेवाई, आभा कार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यहां आशा बहनों द्वारा टीकाकरण के लिए माताओं को जागरुक किया गया था जिसके चलते बच्चों को टीका लगवाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची थीं। हिन्ट रेडियो द्वारा सेहत सही लाभ कई के बारे में विस्तार से बताया गया और पीएमजेवाई को लेकर बारीकी से समझाया गया। यहां सेंटर के अधीक्षक डाक्टर राजवीर चौधरी ने बताया कि प्रतिदिन लगभग सौ से अधिक की ओपीडी है। सेंटर पर टीकाकरण के अलावा ईसीजी, ब्लड शुगर की भी जांच की जाती है। उन्होंने हिन्ट रेडियो के जनजागरुकता कार्यक्रम की सराहना की। हिन्ट रेडियो ने दो मरीजों से भी बात की और उनसे पूछा कि सेंटर पर किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं होती है, उनका जवाब था कि सेंटर पर बहुत सुविधा है। अब प्राइवेट डाक्टर के पास नहीं जाना पड़ता है। सेंटर पर मौजूद सभी चिकित्सा कर्मियों द्वारा मरीजों से बेहतर तरीके से व्यवहार और इलाज में उनकी मदद की जा रही थी। साफ-सफाई भी बेहतर थी और आभा कार्ड के लिए मरीजों के रजिस्ट्रेशन भी किए जा रहे थे। कुल मिलाकर गाजियाबाद में यूपीएचसी लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहे हैं।



