राष्ट्रीयस्लाइडर

यशोदा अस्पताल समूह ने चिकित्सा क्षेत्र में बनाया नया कीर्तिमान

  • विशाल व आधुनिक यशोदा मेडिस्टिी का शुभारंभ
  • देश की राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
  • रक्षामंत्री, यूपी के सीएम व डिप्टी सीएम भी रहे उपस्थित

गाजियाबाद। विकास की दिशा में निरंतर बढ़ते कदमों की श्रंखला में बीते दिन यशोदा अस्पताल समूह के साथ एक और बड़ी कड़ी जुड़ गई। यशोदा मेडिसिटी के नाम से आरंभ की गई इस नई व्यवस्था ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए उत्तर भारत में एक विशाल व आधुनिक अस्पताल की स्थापना की है। भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने इंदिरापुरम स्थित 1200 बेड की सुविधा वाले इस यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केन्दीय राज्यमंत्री (स्वास्थ्य) अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित रहीं। यशोदा मेडिसिटी के चेयरमैन डा. पीएन अरोड़ा, यशोदा सुपर स्पेश्यलिटी हास्पिटल कौशांबी की एमडी उपासना अरोड़ा व कार्यकारी निदेशक शुभांग अरोड़ा ने सभी प्रमुख अतिथियों व अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।
8 एकड़ से भी ज्यादा क्षेत्र में फैला यशोदा मेडिसिटी नए जमाने के हेल्थकेयर इनोवेशन का एक बेहतरीन उदाहरण है। इस हॉस्पिटल में 1200 बेड्स हैं और 65 से ज्यादा स्पेशलिटीज हैं। यह फैसिलिटी 12 से भी ज्यादा समर्पित सेंर्ट्स आॅफ एक्सीलेंसमें व्यापक और मरीज-केंद्रित देखभाल प्रदान करती है। यहाँ एडवांस्ड मेडिकल टेक्नोलॉजी और संवेदनशील एक्सपर्टीज का मिश्रण है।
यशोदा मेडिसिटी को नई पीढ़ी के हरित, स्मार्ट और पूरी तरह से डिजिटल हॉस्पिटल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसे अमेरिकी ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल द्वारा लीड सर्टिफिकेट के लिए रजिस्टर किया गया है। इस हॉस्पिटल में अत्याधुनिक बुनियादी ढाँचा है, जैसे कि यहां 22 से ज्यादा मॉड्यूलर आपरेशन थिएटर, 10 से ज्यादा एडवांस्ड एंडोस्कोपी सुइट्स और 252+ हाई टेक वाले मॉड्यूलर आईसीयू शामिल हैं। इसमें एक एडवांस्ड इमरजेंसी और ट्रॉमा कमांड सिस्टम भी है जो एमआरआई, सीटी स्कैन और हार्ट/स्ट्रोक कमांड यूनिट्स को अत्याधुनिक CATH और DSA लैब्स के साथ इंटीग्रेट करता है। इससे त्वरित, समन्वित और लाइफसेविंग इमरजेंसी केयर संभव हो पाता है।
इस संस्था का सेंटर आफ एक्सीलेंस कई प्रमुख डिपार्टमेंट जैसे कैंसर केयर, कार्डिएक साइंस, न्यूरोसाइंस, आॅर्गन ट्रांसप्लांट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, रेस्पिरेटरी मेडिसिन, आथोर्पेडिक्स, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और अन्य स्पेसिलिटीज में इलाज प्रदान करता है। इसके कैंसर केयर इंस्टीट्यूट में भारत का पहला एलेक्टा यूनिटी MR-Linac, HyperArc और ExacTrac Dynamic के साथ वेरियन EDGE, और HyperSight और IDENTIFYके साथ ETHOS थेरेपी, और BRAVOS का कॉम्बिनेशन है। इससे रेडियोथेरेपी बहुत सटीक तरह से संभव हो पाती है। हॉस्पिटल में महिलाओं के कैंसर केयर, मिनिमल एक्सेस, रोबोटिक और बैरिएट्रिक सर्जरी के लिए समर्पित संस्थान और यशोदा क्रैडल और चिल्ड्रन हॉस्पिटल्स के लिए एक स्पेसिलाइज्ड यूनिट है। इसके अलावा प्रत्येक डिपार्टमेंट को अककटर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के डॉक्टरों और देश भर के मशहूर संस्थानों के बहुत ज्यादा कुशल नर्सिंग स्टाफ वाली मेडिकल टीमों द्वारा संभाला जाता है। यशोदा मेडिसिटी भारत के पहले ड्यूल-बे रोबोटिक सर्जरी सेंटरों में से एक है। इसमें इनोव्शन (नवाचार), एक्सपर्टीज और मिनिमली इनवेसिव देखभाल के ग्लोबल स्टैण्डर्ड का पालन होता है। इसके अलावा यूरोलॉजी, गायनेकोलॉजी, आन्कोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी में सटीक प्रक्रियाओं को सफल बनाने के लिए Da Vinci Xi, Stryker MAKO और Medtronic Hugo RAS जैसे एडवांस्ड रोबोटिक सिस्टम है। इसके अलावा यशोदा इंस्टीट्यूट आफ रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी ट्रेनिंग सेंटर सर्जनों को अपस्किल करने के लिए एडवांस्ड टिश्यू मॉडल और स्ट्रक्चर्ड (संरचित) कार्यक्रमों का उपयोग करके व्यावहारिक ट्रेनिंग प्रदान करता है। इससे सर्जिकल एक्सीलेंस के साथ-साथ निरंतर सीखना सुनिश्चित होता है। इस इंटीग्रेशन के माध्यम से यशोदा मेडिसिटी सटीक सर्जरी को फिर से नया आयाम दे रहा है और भारत में रोबोटिक-असिस्टेड देखभाल के भविष्य को बेहतर रुप दे रहा है। तीन दशकों से भी ज्यादा की विरासत पर बना यशोदा ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स क्लीनिकल एक्सीलेंस, एक्सेसबिलिटी और सस्टेनेबिलिटी पर अपने अटूट संकल्प के साथ भारत में हेल्थकेयर स्टैंडर्ड को नए सिरे से परिभाषित करता आ रहा है।
लांच के मौके पर बोलते हुए यशोदा मेडिसिटी और यशोदा ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ पी एन अरोरा ने कहा, “यशोदा मेडिसिटी में आज का दिन हम सबके लिए एक बहुत ही बड़ा और खुशी का दिन है। भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्वारा हॉस्पिटल का उद्घाटन होना और साथ में प्रतिष्ठित नेताओं का इस मौके पर उपस्थित होना निश्चित तौर हम सबके लिए प्रेरणादायक है। यशोदा मेडिसिटी मात्र एडवान्सड हेल्थकेयर प्रदान करने वाला एक संस्थान नहीं है बल्कि यह हमारे हॉस्पिटल में आने वाले हर मरीज और उनके परिवार के लिए करुणा, सहानुभूतिऔरआशाका एक जरिया है जिसके तहत हम इलाज प्रदान करते हैं। पिछले तीन दशक हमने विश्व स्तरीय विशेषज्ञता को हृदयस्पशीर्देखभाल के साथ मिलाकर लोगों का इलाज किया है। हर एक ढांचा, हर एक सिस्टम और हर पहल हेल्थकेयर को सभी के लिए उपलब्ध, जीवनरक्षक और मानवीय बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिबिम्ब है। हमारा लक्ष्य जिंदगियों को बेहतर बनाना, उम्मीद की रौशनी को जगाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए करुणामय देखभाल के नए स्टैण्डर्ड स्थापित करना है।ह्व
यशोदा मेडिसिटी और यशोदा ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. उपासना अरोरा ने बताया, कि माननीया राष्ट्रपति और सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करना हमारे लिए वाकई में बहुत सम्मान की बात है। यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन केवल एक समारोह नहीं है, बल्कि यह विश्वस्तरीय, मरीज-केंद्रित हेल्थकेयर प्रदान करने के एक नए अध्याय की शुरूआत है। हमारे हॉस्पिटल में आने वाला हर मरीज हमारे काम का सबसे अहम हिस्सा होता है। विश्व-स्तरीय सुविधाओं, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और हृदयस्पशीर्देखभालके साथ यशोदा मेडिसिटी हर मरीज को सर्वोत्तम इलाज देने के लिए काम करता है। हमारा उद्देश्य मरीजों में नई उम्मीद जगाना और आने वाली पीढ़ियों के जीवन को बेहतर बनाना है।
यशोदा मेडिसिटी और यशोदा ग्रुप आॅफ हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर शुभांग अरोरा ने कहा कि यशोदा मेडिसिटी में हम इनोवेशन, करुणा, और टीमवर्क के साथ वैश्विक हेल्थकेयर का भविष्य तैयार कर रहे हैं। हमारा ध्यान रिसर्च, मेडिकल एजुकेशन और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी पर है। इस वजह से हम दुनिया भर के मरीजों के लिए, जो एडवांस्ड और अच्छा इलाज चाहते हैं उनके लिए एक भरोसेमंद हॉस्पिटल बन जाते हैं। एआई, रोबोटिक्स और डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल से हमारा लक्ष्य सटीक, मिनिमलीइनवेसिवऔर आधुनिक इलाज देना है। हमारा यह लक्ष्य भारत के डिजिटल हेल्थ मिशन से जुड़ा है। 1990 से यशोदा ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स उत्कृष्टता और संवेदनशीलता का प्रतीक रहा है। यशोदा मेडिसिटी इस विरासत को विश्व स्तर पर आगे बढ़ा रहा है, ताकि लोगों को बिना किसी रुकावट के विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
यशोदा मेडिसिटी के उद्घाटन से भारत ने हेल्थकेयर के भविष्य की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया है। यह कदम सरकार की हील इन इंडिया पहल को आगे बढ़ातक है। इस पहल का उद्देश्य भारत को आधुनिक और विश्व-स्तरीय चिकित्सा सेवाओं का हब बनाना है। यह विकसित भारत 2047 के विजन से जुड़ा है, जिसके तहत हर नागरिक को सुलभ और हाई क्वॉलिटी वाली स्वास्थ्य सेवाएं देना और देश और भी मजबूत और स्वस्थ बनाना है। इस मिशन के तहत यशोदा मेडिसिटी डिजिटल टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मेडिसिन और मरीज-केंद्रित देखभाल का उपयोग कर एक ऐसा हॉस्पिटल बना रहा है जो सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि एक वादा है कि हर मरीज को सम्मान मिलेगा, हर जीवन की महत्वहोगक, और हर इलाज की शुरूआत उम्मीद से होगी। यशोदा मेडिसिटी एक ऐसे भविष्य के निर्माण में योगदान दे रहा है, जहां विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं और मानवीय संवेदनाएं साथ-साथ चलती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button