गाजियाबाद

नव श्री केशव रामलीला रोहिणी मेंराम सुग्रीव मित्रता व लंका दहन का हुआ मंचन, केन्द्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बद्येल रहे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क, सेक्टर 11 के सामने भगवान गणेश के आह्वान के साथ ही दस दिन तक चलने वाली नव श्री केशव रामलीला कमेटी के 8वें दिन राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध व लंका दहन के मंचन को लोगों ने जमकर आनंद उठाया। लोगों ने अपने स्थान पर खड़े होकर इन कलाकारों का जोरदार तालियों से इनका हौसला बढ़ाया। मंच पर 120 फीट का विशाल एलईडी स्क्रीन पर थ्रीडी एनीमेशन के द्वारा मंचन के दौरान जंगल, पहाड़, नंदियां आदि का दृश्य देख दर्शक अभिभूत हो उठे। रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एस.पी सिंह बद्येल व डॉ. रचना यादव, एनएसएसएस फाउंडेशन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए थे। संस्था की और से मार्गदर्शक व प्ररेणा सोत्र प्रवेश वाही, चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी, एडिशनल चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता, गोपाल बंसल सीनियर वाइस चेयरमैन, कोषाध्यक्ष दिनेश सर्राफ, महामंत्री कृष्ण जिंदल व संस्था के अन्य सदस्यों ने स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर इनका स्वागत किया। रामलीला में सुग्रीव मित्रता व लंका हदन के मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, पूरा रामलीला ग्राउंड जय श्रीराम के नारे गूंज उठा। दर्शकों ने राम, सुग्रीव मित्रता, हनुमान द्वारा लंका हदन व बाली वध जैसे दृश्यों का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर नव श्री केशव रामलीला कमेटी के चेयरमैन पुश्पेन्द्र रस्तोगी ने कहा कि कमेटी का उद्देश्य केवल धार्मिक मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि रामायण में निहित आदर्शो, सत्य, मयार्दा, सेवा व भक्ति को समाज तक पहुंचाना है। उन्होने कहा कि कमेटी हर वर्श और अधिक भव्यता एवं अनुशासन के साथ इस पावप अयोजन को प्रस्तुत करने के लिए संकल्पित है, ताकि नई पीढ़ी भी श्रीराम के जीवन से प्रेरणा ले सके। इस अवसर पर संस्था चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी, अध्यक्ष जय किशन बंसल, एडिशनल चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता, महामंत्री कृष्ण जिंदल, कोषाध्यक्ष दिनेश सर्राफ, कार्यालय महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, लीला महामंत्री हरि किशन मित्तल, सी. वाईस चेयरमैन पुरुषोतम लाल सिंघल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संस्था द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम का यह 29वां वर्ष है। यहां पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में प्राइवेट वालंटियर, सीसी टीवी कैमरा, हैंड मेटल डिटेक्टर के साथ दिल्ली पुलिस के जवान के नेतृत्व में सुरक्षा का इंतजाम है। मेले में हर प्रकार के झूले हैं, जो कि बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button