आईटीएस में फिल्म तू मेरी पूरी कहानी का हुआ प्रमोशन, महेश भट्ट व अनु मलिक सहित कई सितारे रहे मौजूद



गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आई.टी.एस के चाणक्य आडिटोरियम में फिल्म तू मेरे पूरी कहानी के प्रमोशनल इवेंट की मेजबानी की गई। इस कार्यक्रम में 700 से अधिक छात्रों और 45 से अधिक फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा द्वारा सभी कलाकारों, निर्माता और निर्देशक का हार्दिक स्वागत के साथ की गई। इस अवसर पर परिसर में कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी, जिनमें महेश भट्ट (निर्देशक), अनु मलिक (गायक व संगीतकार), शम्मी दुहन, हिरण्य ओझा, सुश्री श्रुति दास, और अर्हान पटेल शामिल रहे। सभी विशिष्ट अतिथियों को अर्पित चड्ढा द्वारा पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। गणमान्य अतिथियों ने छात्रों को अपने प्रेरणादायक शब्दों से संबोधित किया और फिल्म से जुड़ी कुछ अहम जानकारियाँ व अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण अनु मलिक द्वारा फिल्म का एक गीत प्रस्तुत करना रहा, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता महेश भट्ट और प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक का तहे दिल से आभार व्यक्त किया गया, जिनकी उपस्थिति ने इस अवसर को यादगार बना दिया। इस अवसर पर आई टी एस – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आर पी चड्ढा ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की और सभी को अपनी शुभकामनाएं दी। आई टी एस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ अजय कुमार, आई टी एस गाजियाबाद के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पाण्डे एवं आई टी एस गाजियाबाद ( यू जी) कैंपस की प्राचार्या डॉ. नैंसी शर्मा के ऊर्जावान संबोधन ने छात्रों को जोश और उत्साह से परिपूर्ण कर दिया। कार्यक्रम का समापन जोरदार तालियों और उत्साह के साथ हुआ, जहाँ सभी ने इस खास मौके को प्रेरणा, मनोरंजन और उत्सव से भरपूर रूप में संजोया। गौरतलब है कि आई टी एस गाजियाबाद परिसर में इस प्रकार के गैर अकादमिक क्रिया कलाप हमेशा एक निश्चित कालांतर में आयोजित किए जाते हैं जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बॉलीवुड के कलाकार, गायक गायिका, उत्कृष्ट खिलाड़ी, समाजसेवी तथा कला एवं संस्कृति के मशहूर हस्तियों को बुलाकर उन्हें सम्मानित किया जाता है और छात्रों का भरपूर मनोरंजन और उत्साहवर्धन भी होता है।



