राज्यलेटेस्टस्लाइडर

भाजपा सरकार के दिन बचे हैं चार, जनता नहीं करेगी माफ: अखिलेश यादव

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के सेवा ही संगठन अभियान पर कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री झूठ की नाव में सवार होकर अपनी उपलब्धियों का बखान करते रहे। नतीजा यह निकला कि कोरोना महामारी के दूसरे दौर में हाहाकार मच गया। उन्होंने आरोप लगाया कि खोखली नैतिकता की आड़ में भाजपाई जनता को ठगने का काम कर रहे है। लाखों मौतों के प्रति संवेदनहीनता दिखाने वाली भाजपा सरकार के दिन हैं बचे चार। अब जनता नहीं करेगी माफ। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था सबको बर्बाद कर रसातल में पहुंचा दिया फिर भी गांव-शहर तक अपने झूठे सेवा कार्य की कहानियां बखारने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में इलाज-दवा-आक्सीजन के अभाव में तड़प कर और कफन-दफन के बिना मरे हुए लोगों की आत्माएं भाजपा सरकार की कथित उपलब्धियों की सबसे बड़ी गवाह हैं। बढ़ती महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था ने भारतीयों के जीवन ढांचे को ही बदल कर रख दिया है। वर्ष 2020-2021 में जीडीपी की दर में आठ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। शहरों में बेकारी दर 17.4 प्रतिशत बढ़ गई है। लगभग 23 करोड़ लोग फिर गरीबी रेखा से नीचे आ गए हैं। लोगों की आय घटी है। एक करोड़ से अधिक की नौकरी चली गईं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button