लेटेस्टशहर

सेवा ही संगठन के तहत किए मास्क व दवाइयां की वितरित

गाजियाबाद। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन है के तहत
मुरादनगर शहर मंडल के प्रीत विहार कॉलोनी में जरूरतमंदों को दवाइयां मास्क व सैनेटाइजर वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग लड़ने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का ही परिणाम है कि अब इस पर काबू किया जा रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, मंडल उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, विनोद धनकर, नवनीत निम्मी, मंडल मंत्री नरेश कश्यप, महानगर कार्यकारिणी सदस्य विनोद पाल, सेक्टर संयोजक दीपक शर्मा, संदीप सिंघल, अर्जुन सिंघल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button