राष्ट्रीय

श्री सुल्लामल रामलीला महोत्सव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शिरकत, दी सहमति

दिल्ली। श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने सांसद अतुल गर्ग के संग रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर भेंट की। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने रक्षा मंत्री को रामलीला महोत्सव 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। कमेटी के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अजय बंसल, खलीफा ज्ञान प्रकाश गोयल, खलीफा व सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल (मेदी वाले), महामंत्री नरेश अग्रवाल (प्रधान जी) तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव मित्तल सम्मिलित रहे। विदित हो कि पूर्व में भी समिति पदाधिकारियों ने रक्षा मंत्री से आमंत्रण देने हेतु भेंट की थी। उस समय रक्षा मंत्री ने स्थानीय सांसद अतुल गर्ग से चर्चा करने का सुझाव दिया था। उसी क्रम में कमेटी के पदाधिकारी ने सांसद अतुल गर्ग से आग्रह किया इसके बाद आज सांसद अतुल गर्ग के नेतृत्व में भेंटवार्ता की। रक्षा मंत्री ने गाजियाबाद से अपने विशेष लगाव को व्यक्त करते हुए आगामी रामलीला महोत्सव 2025 में आने की सहमति प्रदान की। कमेटी के पदाधिकारियों ने रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से महोत्सव की गरिमा और अधिक बढ़ेगी तथा रामलीला मंचन को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button