लेटेस्टशहर

ग्राम वासियों को भी जागरूक रहने की आवश्यकता: आशु वर्मा

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने सेवा ही संगठन के जरिए जमीन पर उतर कर जरूरतमंद के लिए सेवा करने का काम किया है। सेवा ही संगठन की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पूर्व महापौर व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशु वर्मा ने मुरादनगर स्थित डिंडार गांव में कोरोना से पीड़ित परिवार के लोगों व ग्राम वासियों को कोरोना मेडिसिन किट व भारत सरकार द्वारा निर्मित पूर्ण आयुर्वेदिक इम्युनिटी बूस्टर आयुष क्वाथ काढ़ा चूर्ण, अश्वगंधा चूर्ण, अणु तेल , मास्क वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस ने इस बार गांव में भी पैर पसार लिए हैं इसके लिए गांव वासियों को भी जागरूक रहने की आवश्यकता है। सेवा कार्य के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री मनवीर सिंह फौजी, दिनेश प्रधान, सेक्टर संयोजक चौधरी मनबीर सिंह उर्फ मोनू, चौधरी नवाब सिंह ,मास्टर रिशिपाल, मास्टर यशपाल, नवाब सिंह ,चौधरी बिरेंदर सिंह ,चौधरी सुरेंद्र सिंह, मलखान सिंह, वीरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, दयाराम प्रजापति ,अरविंद चौधरी, जोगिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button