उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड से मिल रहा है औद्योगिक इकाइयों को लाभ, नगर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

  • 1108 औद्योगिक इकाइयों को हो रही है जलापूर्ति, निगम वितरित करेगा बिल
  • अवैध रूप लगे नलकूपों को चलाने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी कार्यवाही
    गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड प्रोजेक्ट को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कंप्लीट हुए प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से देखते हुए ली गई, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में 1108 औद्योगिक इकाइयों को गाजियाबाद नगर निगम जलापूर्ति कर रहा है, शेष औद्योगिक इकाइयों को भी शीघ्र औद्योगिक जलापूर्ति के लिए कार्यवाही चल रही है, टीम के द्वारा समीक्षा बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। ऐसी औद्योगिक इकाइयां जिनके द्वारा अवैध रूप से लगे हुए नलकूप का इस्तेमाल करते हुए जलापूर्ति की जा रही है। उन पर विभाग कड़ी कार्यवाही करेगा, निर्णय लिया गया, साथ ही जिन औद्योगिक इकाइयों को जलापूर्ति हो रही है उनको बिल वितरित करने के लिए भी निर्णय लिया गया, नगर आयुक्त द्वारा निर्धारित शुल्क के क्रम में बिल वितरित करने के लिए महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद को निर्देशित किया गया।
    नगर आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक में एस वरदराजन डायरेक्टर वी ए टेक वेबग लिमिटेड, प्रोजेक्ट मैनेजर अग्नि मोहंती उपस्थित रहे जिनके द्वारा रोड रेस्टोरेशन से लेकर, किए जा रहे शोधित जल की प्रक्रिया संबंधित प्रेजेंटेशन दी गई, औद्योगिक इकाइयों को जलापूर्ति के लिए किया जा रहे रजिस्ट्रेशन व अन्य पर भी गहनता से विचार विमर्श किया गया, औद्योगिक क्षेत्र से भी निगम को जलापूर्ति करने पर आय प्राप्त होगी, रेट निर्धारण करने तथा बिल वितरित करने पर योजना बनाई जा रही है। बॉन्ड कमेटी के सदस्य के रूप में निर्माण विभाग से मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार चौधरी, देशराज, जलकल विभाग से आस कुमार व अन्य टीम उपस्थित रही।
    साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र को जलापूर्ति हेतु सफलतापूर्वक संपन्न हुए ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड प्रोजेक्ट के कार्य के उपरांत प्रोजेक्ट के भव्य उद्घाटन के लिए भी निगम योजना बना रहा है, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र को जलापूर्ति की जा रही है जिसका लाभ औद्योगिक इकाइयों को मिल रहा है समय-समय पर नगर आयुक्त व अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा भी चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग निरीक्षण की क्रम में की जा रही है, शहर हित में ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा तेजी से कार्य चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button