राष्ट्रीय

माधवास रॉक बैंड ने अष्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 पर मचाया धमाल, कृष्ण भक्ति में थिरके दर्शक

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क के लॉन न.1 शिवा टेंट एंड डेकोरेटर जापानी पार्क में श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा आयोजित अष्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 का आज माधवास रॉक बैंड के साथ शुरूआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन हरीश शर्मा, वाइस चेयरमैन संजय मित्तल, चेयरमैन कंट्रोल बोर्ड जय किशन बंसल, अध्यक्ष कंट्रोल बोर्ड राजेश जैन, प्रेसिडेंट अमित गोयल, वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता, महामंत्री अरविंद गोयल, कोषाध्यक्ष सीए नितेश गोयल सहित समिति के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अष्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 में आज माधवास रॉक बैंड द्वारा प्रस्तुत भजनों ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध। माधवास रॉक बैंड के सदस्य निर्दोष सोबती जिन्हें अब नव किशोर निमाई दास के नाम से जाना जाता है वह जैसे ही स्टेज पर आए जोरदार तालियों से उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया। आज की सांस्कृतिक संध्या माधवास रॉक बैंड के नाम रही। अष्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 में अपनी प्रस्तुति देने आए मुख्य कलाकार के रूप में माधवास रॉक बैंड ने कृष्ण भगवान के भजनों की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय कर दिया। उन्होंने अपना प्रसिद्ध गीत मेरे बांके बिहारी लाल तुम इतना ना करियो श्रृंगार नजर लग जाएगी…. गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो…. जाउ बलिहारी ओ कृष्ण मुरारी….. गाकर पंडाल में बैठे दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। समिति चेयरमैन हरीश शर्मा व सदस्यों ने माधवास रॉक बैंड के सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित भी किया। श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति के चेयरमैन हरीश शर्मा ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान को 56 भोग का प्रसाद भी चढ़ेगा, जिसमें मुख्य रूप से दही, खीर, मक्खन, मिसरी, घेवर, रसगुल्ला, लड्डू, मोदक व अन्य चीजें रहेगी साथ ही भगवान खाटू श्याम का श्रृंगार फूलों व डाई फ्रूट से किया जाएगा। इत्र से स्नान के बाद गुलाब, चंपा, चमेली के फूलों से श्रृंगार किया जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया की जापानी पार्क के लॉन न.1 के बाहर सैकड़ों गाडियों के पार्किग की व्यवस्था की गई है। हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था भी है, लॉन में जगह जगह एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है, जिससे लोग कार्यक्रम देख सकेगें। श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति के प्रेसिडेंट अमित गोयल ने बताया कि अष्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 के दूसरे दिन गीता आर्ट्स आॅफ ग्रुप के कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित कृष्ण चरित्र नाटक का मंचन किया जाएगा, वहीं गीता आटर््स आॅफ ग्रुप के कलाकारों द्वारा भगवान शिव पर आधारित शिव शक्ति नाटक का मंचन सुप्रसिद्ध अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री द्वारा किया जाएगा, तीसरे दिन नानी बाई का मायरा एवं आॅपरेशन सिंदूर नाटक का मंचन, चौथे दिन मशहूर भजन सम्राट कन्हैया मित्तल की प्रस्तुति, पांचवे दिन साध्वी पूर्णिमा दीदी के भजनों की प्रस्तुति, इसके साथ ही पूजा आनंद, नरेश नरसी व ज्ञानेन्द्र ज्ञानी की प्रस्तुति तथा अंतिम दिन कवि सम्मेलन व सिंगर गजेन्द्र फोगाट द्वारा कल्चर प्रोग्राम सहित कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें खाने के लगभग कई स्टॉल भी लगाए गए हंै।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button