उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

मुरादनगर में रूबी मेकओवर का शुभारंभ

गाजियाबाद। मुरादनगर रेलवे रोड पर रूबी मेकओवर का शुभारंभ किया गया। गत दिवस हवन-पूजन के बाद रिबन काटकर उदघाटन किया गया। इसके बाद भंडारा वितरित किया गया। उदघाटन समारोह में बड़ी संख्या में समाजसेवी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी व विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने शिरकत की। रूबी मेकओवर की संचालिका रूबी वत्स ने बताया कि अब गाजियाबाद या मोदीनगर जाने की जरूरत नहीं है बल्कि दुल्हनों का मेकअप प्रोफेशनल तरीके से किए जाने की सुविधा प्रदान की गई है। फुल्ली एयरकंडीशन पार्लर में आधुनिक संसाधनों से मेकअप की सुविधा है। उन्होंने बताया कि रेलवे रोड पर यह अपने तरीके का पहला ऐसा पार्लर है जिसमें मेकअप के कई नामी ब्रांडस के प्रोडक्ट प्रयोग में लाए जाते हैं। इस मौके पर रेलवे रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष कपिल वत्स, तिलकराम त्यागी, मनोज बिंदल, अतुल गर्ग, राजेश शर्मा, संजय शर्मा, तिलकराम त्यागी, उमेश शर्मा, अखिल त्यागी, रोहन शर्मा, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष राजकुमार गोयल, कपिल त्यागी, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button