उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

टैक्स वृद्धि के विरोध में निगम मुख्यालय में धरना दे रहे पार्षदों को राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने दिया समर्थन

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय व्यापार मंडल से पंडित अशोक भारतीय, आशु पाठक, संजीव गर्ग, संदीप त्यागी रसम, संजय शर्मा, वीके एस पाल, सौरभ यादव आदि पदाधिकारियों ने नगर निगम के अधिकारियों द्वारा हाउस टैक्स की अनावश्यक वृद्धि के खिलाफ धरने पर बैठे पार्षदों को अपने समर्थन का पत्र सौंपा। पार्षदों को अपना समर्थन दिया। पार्षद देव नारायण शर्मा, पार्षद पवन गौतम, हिमांशु शर्मा, गौरव सोलंकी, नीरज गोयल, मनोज गोयल, पूनम, शिवम शर्मा, राहुल, संतोष राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बढ़े हुए हाउस टैक्स को निरस्त करने के पारित प्रस्ताव की मिनिट्स उपलब्ध न कराई गई तो भविष्य में राष्ट्रीय व्यापार मंडल सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर होगा इसकी जिम्मेदारी नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की होगी पंडित अशोक भारतीय ने नगर निगम के पार्षदों को संबोधित करते हुए नगर निगम के अधिकारियों के कार्य प्रणाली का पुरजोर विरोध किया राष्ट्रीय व्यापार मंडल सभी व्यापार मंडलों के सहयोग से जनपद गाजियाबाद का बाजार बंद करने के लिए मजबूर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button