क्राईम ब्रान्च पुलिस ने अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर किया गिरफ्तार, 44 लाख की अवैध शराब बरामद

गाजियाबाद। क्राईम ब्रान्च पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा चंडीगढ़ से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पदार्फाश करते हुए एक शातिर तस्कर को अवैध शराब से भरी आईसर कैन्टर बन्द बॉडी के साथ थाना वेव सिटी गाजियाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार करने में महत्तवपूर्ण सफलता हासिल की है। आईसर कैन्टर बन्द बॉडी मे चंडीगढ़ की मैकडॉवेल नम्बर -1 ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी कर लाई जा रही कुल 600 पेटियाँ बरामद हुई। तस्करी कर लाई जा रही बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग 44 लाख रूपए बताई जा रही है जो सिर्फ चंडीगढ़ में ही बिक्री हेतु अधिकृत है।
पूछताछ पर अभियुक्त अनूप सिंह ने बताया कि वह छठी फेल है, पढ़ाई छोड़ने के बाद इसने ड्राईविंग का काम सीखा तथा पिछले 20 वर्षो से ट्रक ड्राईविंग का काम करता है। ट्रक ड्राईविंग के काम में ज्यादा आमदनी ना हो पाने व ज्यादातर बाहर रहने के कारण अनूप सिंह परेशान रहने लगा । वर्ष 2021-2022 में अनूप सिंह जीन्द हरियाणा के रहने वाले राममेहर के सम्पर्क मे आया जो बिहार सरकार द्वारा अपने राज्य में शराब की बिक्री बैन किये जाने के कारण हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश से अवैध शराब तस्करी करके बिहार सप्लाई करता था जिसमें उसको काफी फायदा होता था उसको ऐसे ड्राईवर की आवश्यक्ता थी जो उसके शराब की तस्करी की गाडियों को बिहार पहुँचा सके। शराब तस्करी के काम मे ज्यादा आमदनी होने के कारण अनूप सिह राममेहर के साथ अवैध शराब तस्करी का काम करने लगा तथा राममेहर के द्वारा हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश से तस्करी की गयी अवैध शराब को बिहार पहुचाने लगा। प्रत्येक चक्कर के 50,000/- मिलते थे लेकिन मार्च 2023 में अनूप सिंह बिहार में अवैध शराब की तस्करी करने में जिला सहरसा बिहार से जेल चला गया करीब 8-9 माह जेल में रहने के बाद अनूप सिंह जेल से छूटकर भोला निवासी हसनगढ़ जनपद रोहतक हरियाणा व रामनिवास निवासी झुन्झुनु राजस्थान के सम्पर्क में आया। जो साथ मिलकर हरियाणा वपंजाबसे अवैध शराब तस्करी करके बिहार भेजते थे, शराब तस्करी के काम मे ज्यादा आमदनी के लालचवश अनूप सिंह पुन: शराब तस्करी मे लिप्त हो गया और वह भोला और रामनिवास के द्वारा ज्यादा पैसे देने के कारण उनके साथ मिलकर अवैध शराब की तस्करी कर बिहार पहुंचाने लगा, जिससे काफी आमदनी होने लगी। शराब तस्करी के लिये यह आयसर कैंटर रामनिवास ने थाणे महाराष्ट्र के पते पर लिया था । 12/03/2024 को स्वाट टीम, क्राईम ब्रान्च पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने अनूप सिंह उपरोक्त को आईसर कैन्टर ट्रक जिसमे 501 पेटी अंग्रेजी शराब पंजाब से तस्करी कर लायी जा रही थी को मुरादनगर गाजियाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया था जिसमें 2 माह 14 दिन जेल में रहने के बाद अनूप उपरोक्त जेल से बाहर आया था। कुछ दिन अपने भाई की परचून की दुकान पर बैठने के बाद वह पुन: विजयपाल निवासी रोहतक के सम्पर्क मे आया और पुन: अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त हो गया। अभियुक्त अनूप सिंह व विजयपाल ने आईसर कैन्टर बन्द बॉडी किराये पर ले रखा है । शराब को ट्रक में लोड करने के बाद उसको बन्द करके सील लगा देते हैं । बिहार में शराब बन्दी होने के कारण शराब तस्करी में काफी आमदनी होती है जिससे ये लोग अपने घर के खर्चे व अपने शौक पूरे करते हैं। अभियुक्तसे पूछताछ पर अवैध शराब के बिक्री व तस्करी करने वाले अपराधियों के सम्बन्ध में कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिली हैं। जिसके आधार पर टीमें बनाकर अवैध शराब की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिशें दी जा रही हैं। निश्चित रूप से इस प्रकार की पुलिस कार्यवाही से अवैध शराब की तस्करी व उससे होने वाली राजस्व की हानि को रोकने में निश्चित रूप से रोक लगेगी।



