राष्ट्रीय

राष्ट्र प्रेम से बढ़कर और कोई धर्म नही होता: सच्चिदानंद पोखरियाल

  • स्वामी धर्मदास महाराज बने धर्म कला और संस्कृति प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
    रायवाला ( देहरादून उत्तराखंड)। सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सच्चिदानंद पोखरियाल ने धर्मदास महाराज को धर्म, कला और संस्कृति प्रकोष्ठ का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा है। इस अवसर पर संगठन के साथ स्वामी धर्मदास महाराज ने हरिद्वार के सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत को सम्मानित करते हुए तिरंगा पगड़ी पहनाकर अपने दायित्व का शुभारंभ किया। स्वामी धर्मदास महाराज प्रदेश में संगठन का शीघ्र विस्तार करेंगे। आॅपरेशन सिंदूर की सफलता के उपरांत भारत के मान- सम्मान और स्वाभिमान के लिए सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा एवं राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सच्चिदानंद पोखरियाल के नेतृत्व में 28 से 31 अगस्त 2025 को थाईलैंड में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भारत और थाईलैंड की साझा सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की कमान दिल्ली से सांसद व सैल्यूट तिरंगा के संरक्षक मनोज तिवारी संभालेंगे। कार्यक्रम में सैल्यूट तिरंगा संगठन के विश्वभर से आए 20 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। एक से 15 अगस्त तक देश के प्रत्येक राज्यों में सैल्यूट तिरंगा संगठन के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालेंगे जिसमें हर वर्ष की भांति 4 अगस्त को जम्मू कश्मीर की डल झील में तिरंगा शिकारा प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। 16 सितंबर को दिल्ली से चलकर मार्ग में पड़ने वाले कई शहरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए 17 सितंबर की सांय उत्तराखंड पहुंचकर गंगा तिरंगा आरती के साथ तिरंगा यात्रा विश्राम लेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवियों एवं गणमान्यों के अतिरिक्त संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मदन मोहन ढोंडियाल, चौधरी संजीव सहरावत एवं प्रदीप जुगलान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button