कर्नाटकराष्ट्रीयस्लाइडर

बंगलूरू में चैंपियन टीम को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ में मची भगदड़,

नई दिल्ली। आईपीएल चैंपियन आरसीबी की जीत के बाद एक बुरी खबर सामने आई है। बंगलूरू में अपनी चैंपियन टीम को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई। इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भगदड़ में आधा दर्जन से अधिक लोगों के मरने की बात कही है, जबकि कई घायल हुए हैं। वहीं, भाजपा नेता अमित मालवीय ने भगदड़ में सात लोगों के मरने का दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर 16 लोगों के घायल होने का भी दावा किया है। मालवीय ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर व्यवस्थाएं नहीं कर पाने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button