
गाजियाबाद। जिला प्रशासन के निर्देश पर गांवों में कैंप लगाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम कोविड-19 की जांच कर रही है। कोरोना को लेकर जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे के नेतृत्व में निरंतर कार्य किया जा रहा है। पंचायत विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजेशन का कार्य भी किया जा रहा है। गांव भिक्कनपुर में गांव वासियों का जिला प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस की जांच कराई गई। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि गांव बड़का आरिफपुर मुरादनगर, डासना, मसूरी, शाहपुर मोरटा में वृहद स्तर पर सैनिटाइजेशन, साफ सफाई आदि का कार्य किया गया।



