लेटेस्टशहर

सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने वाले लेखपाल को किया सस्पेंड

गाजियाबाद। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने वाले लेखपाल को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल डूंडाहेड़ा क्षेत्र के लेखपाल विजयपाल सिंह ने 22 मई को सोशल मीडिया पर राष्टÑपति के विषय में व प्रदेश शासन की नीतियों के विरुद्ध सोशल मीडिया व्हाटसएप पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने एसडीएम सदर डीपी सिंह को जांच कराने के निर्देश दिए थे। विभागीय जांच के लिए नायब तहसीलदार को नामित किया गया। नायब तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button