लेटेस्टशहर

सरदार गुरप्रीत सिंह रम्मी को किया सम्मानित

गाजियाबाद। कोरोना महामारी में जनता के लिए मसीहा बनकर निशुल्क आक्सीजन उपलब्ध कराने वाले खालसा हेल्प इंटरनेशनल व इंदिरापुरम गुरूद्वारे के प्रधान सरदार गुरप्रीत सिंह रम्मी को सम्मानित किया गया। जी ब्लॉक कविनगर गुरूद्वारे के प्रधान रविंदर सिंह जौली, अजय चौपड़ा, धर्मेंद्र सिंह सोहैल आदि ने उनको सम्मानित किया। उनका सम्मान कृपाण, सरोपा व एकत्रित सहयोग राशि का चेक भेंट करके किया गया। सभी ने उन्हें कोरोना मरीजों के लिए निशुल्क आक्सीजन व अन्स सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बधाई दी। साथ ही राज्य सरकार व केंद्र सरकार से भी गुरप्रीत सिंह रम्मी व उनकी टीम को उनके योगदान के लिए सम्मानित करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button