लेटेस्टशहर

संकट मोचक बनकर मनोबल बढ़ा रहे हैं सीएम योगी: अशोक कुमार गोयल

गाजियाबाद। वैश्विक महामारी कोरोना की भयावह स्थिति पर काबू पाने के लिए और जन-जन को इससे बचाने हेतु युद्ध स्तर पर पूरे प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था का सीएम योगी स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं। सघन प्रवास, नए चिकित्सालय, आक्सीजन युक्त बेड, दवाइयों का प्रबंधन, नए आक्सीजन उत्पादन केंद्र, प्रशासनिक खामियों को दूरकर पारदर्शी बनाने का निर्देश, गरीब की चिंता, सबकुछ सीएम योगी का वन्दनीय कृत्य है। मानवता की मिसाल हैं। व्यापारी सदा मानव सेवा हेतु आगे आता है। अभी भी सब जगह जरूरतमन्द की सेवा हेतु समर्पित है। हर तरह के सेवा कार्यों में आगे रहकर योगदान दे रहा है। कोरोना वारियर की तरह संघर्षरत है। पंजीकृत व्यापारी को कोरोना से मौत पर आश्रित को दुर्घटना बीमा का लाभ सरकार प्रदान करे ऐसी अपेक्षा है। हम सब एकजुट होकर सरकार के सभी निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना मुक्ति संघर्ष में अपने मुख्यमंत्री के निर्णयों के साथ हैं। व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी के रूप में प्रशासन से व्यक्तिगत मांग है कि हर कस्बे, शहर में समाजसेवियों को साथ लेकर सामाजिक सहायता समिति बनाकर लोगों को राहत प्रदान करने में तेजी लाई जाए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किये जा रहे सेवा कार्य वंदन के योग्य हैं। हम जल्द कामयाब होंगे कोरोना पर विजय पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button