लेटेस्टशहर

कोरोना के बढ़ते मामलों को देख राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाइटस सोसायटी सील

-देर रात अचानक की गई सीलिंग की कार्रवाई से रेजीडेंट्स परेशान
-आरडब्ल्यूए की उपाध्यक्ष विभा शर्मा ने कहा-नहीं होने देंगे रेजीडेंट्स को कोई परेशानी

गाजियाबाद। हाईराइज बिल्डिगों में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ठोस कदम भी उठा रहा है लेकिन इससे अन्य रेजीडेंट्स को दिक्कतें भी हो रही हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर बीती रात अचानक जिला प्रशासन ने राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाइट सोसायटी को सील कर दिया। सुबह जब सोसायटी के लोग अपनी दैनिक खरीदारी के लिए बाहर निकले तो उन्हें सोसायटी के सभी गेट बंद नजर आए। हालांकि सोसायटी की अपार्टमेंट एसोसिएशन द्वारा दूध, पानी और सब्जी आदि आवश्यक सेवाएं सोसायटी के गेट पर ही उपलब्ध कराए जाने के प्रबंध किए गए हैं लेकिन प्रशासन द्वारा अचानक लिए गए एक्शन से निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। सोसायटी की अपार्टमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध त्यागी ने बताया कि प्रशासन द्वारा रात 9 बजे के आसपास उन्हें प्रशासन की ओर से फोन आया कि आपकी सोसायटी को सील किया जा रहा है। उसके कुछ देर बाद उन्हें लिखित नोटिस भी मिल गया। नोटिस मिलते ही उन्होंने सोसायटी के व्हाट्स एप ग्रुप में नोटिस शेयर कर सभी लोगों को प्रशासन के आदेश के बारे में सूचित कर दिया।
एसोसिएशन की उपाध्यक्ष विभा शर्मा ने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा की सीलिंग की वजह से सोसायटी में रहने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। लोगों की सुविधा के लिए दूध, फल-सब्जी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए सोसायटी के गेट पर ही प्रबंध कर दिए गए हैं। सोसायटी के अंदर ही ग्रोसरी की दुकान तथा गेट पर मदर डेयरी का बूथ है, इसलिए लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि आज क्योंकि सीलिंग का पहला दिन था और प्रशासन ने हमें किसी भी प्रकार की अग्रिम चेतावनी नहीं दी थी, इसलिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम तक बहुत सी व्यवस्थाओं में सुधार हो जाएगा। यदि फिर भी किसी को कोई परेशानी है तो एसोसिएशन उसकी मदद के लिए तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button