राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ की किसान सम्मान निधि की आठवीं किश्त, किसानों से किया संवाद

नई दिल्ली। देश के साढ़े नौ करोड़ से ज्यादा लाभार्थी किसान परिवारों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की तहत शुक्रवार को 19 हजार करोड़ रुपए की आठवीं किश्त जारी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने किसानों से संवाद भी किया। उन्होंने कोरोना काल में किसानों को दी गई सहायता राशि, भारत में कोरोना की दूसरी लहर और देश में जारी टीकाकरण को लेकर भी बात की। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मेघालय, जम्मू और कश्मीर राज्यों के किसानों से बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि आज बहुत ही चुनौतीपूर्ण समय में हम ये संवाद कर रहे हैं। कोरोना काल में भी देश के किसानों ने हमारे कृषि क्षेत्र में अपने दायित्व को निभाते हुए अन्न की रिकॉर्ड पैदावार की है। आज अक्षय तृतीया का पावन पर्व है, कृषि के नए चक्र की शुरूआत का समय है और आज ही करीब 19 हजार करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। इसका लाभ करीब-करीब 10 करोड़ किसानों को होगा। आज बंगाल के लाखों किसानों को पहली किस्त पहुंची है। जैसे-जैसे राज्यों से किसानों के नाम केंद्र सरकार को मिलेंगे, वैसे-वैसे लाभार्थी किसानों की संख्या और बढ़ती जाएगी। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जो इस अवसर पर उपस्थित थे, उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल राज्य के 7 लाख से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिला है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि अभी तक इस योजना के तहत देश के लगभग 11 करोड़ किसानों के पास करीब 1 लाख 35 हजार करोड़ रुपये पहुंच चुके हैं। इनमें से सिर्फ कोरोना काल में ही 60 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंचे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि खेती में नए समाधान, नए विकल्प देने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। जैविक खेती को बढ़ावा देना ऐसे ही प्रयास हैं। इस प्रकार की फसलों में लागत भी कम है, ये मिट्टी और इंसान के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं और इनकी कीमत भी ज्यादा मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button