शहरशिक्षा

आईटीएस डेंटल कॉलेज में एमडीएस पाठ्यक्रम के 18वें बैच का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज 18वें बैच एमडीएस 2023-26 सत्र प्रारंभ करने के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम किया गया। आईटीएस डेंटल कॉलेज के अभी तक के सभी उत्तीर्ण विद्यार्थी दंत चिकित्सक के रूप में कार्यरत हंै तथा विद्यार्थियों को ग्रामीणांचल क्षेत्रों में अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया जाता है। ओरिएन्टेशन कार्यक्रम का प्रारम्भ विशिष्ट अतिथि डॉ. अरुण कुमार सिंह, डायरेक्टर, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ चाइल्ड हेल्थ नोएडा, उत्तर प्रदेश, पूर्व कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ तथा आई0टी0एस0-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आरपी चड्ढा, वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा एवं डायरेक्टर पीआर सुरिन्द्र सूद तथा संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. देवी चरण शेट्टी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर समारोह की शुरूआत की गयी। कार्यक्रम की शुरूआत में डॉ. सोनाली तनेजा, डीन-पीजी स्टडीज, प्रोफेसर एंड एच.ओ.डी. कंजरवेटिव विभाग के द्वारा स्वागत भाषण के साथ शुरू किया गया। उन्होंने सभी एमडीएस विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को बधाई दी और उन्हें इस संस्थान का हिस्सा बनने के लिए बधाई भी दी तथा उन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि का परिचय दिया एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत भी किया। इस अवसर पर डॉ. देवी चरण शेट्टी, डायरेक्टर-प्रिंसिपल ने सभी एमडीएस विद्यार्थियों का स्वागत किया और छात्रों को संस्थान के अनुभवी शिक्षकों का परिचय कराया तथा सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। सुरिन्द्र सूद, डायरेक्टर पी.आर ने सभा को संबोधित करते हुए संस्थान के मार्गदर्शक सिद्धांतों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि कैसे यह संस्थान अन्य संस्थानों से अलग है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उन्हें दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित भी किया। कार्यक्रम के मुख्य विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. अरूण कुमार सिंह ने सभी नवीन विद्यार्थियों को एमडीएस पाठ्यक्रम की शुरूआत के अवसर पर बधाई दी और अपने विशाल अनुभव के साथ उन्हें सफलता की ओर आगे बढ़ने के लिए उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को इस तथ्य पर विस्तार से बताया कि आधुनिक दंत चिकित्सा आज न केवल दाँतों की बीमारी के इलाज के लिए, बल्कि रोगी की एस्थेटिक डेन्टिस्ट्री के बारे मे जागरूक होना भी है। इसके साथ ही उन्होंने संस्थान के एकेडमिक गतिविधियों के लिये संस्थान द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की, जिसने आईटीएस डेन्टल कॉलेज को देश के सर्वश्रेष्ठ डेंटल कॉलेजों में से एक बना दिया है। इसके बाद उन्होंने सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री अर्पित चड्ढा ने बताया कि आईटीएस ग्रुप की स्थापना 1995 में हुई थी तथा उन्होंने छात्रों को संस्थान की परम्परा से भी अवगत कराया उन्होंने कहा कि शैक्षिक समूह के सभी परिसरों से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने बीडीएस में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा विद्यार्थियों को संस्थान के शानदार इतिहास और उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह संस्थान आज जो भी है उसमें मैनेजमेंट और अध्यापकों की एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके साथ ही उन्होंने सभी छात्रों को भविष्य में कड़ी मेहनत करने की सलाह दी ताकि वह अपने परिवार और संस्थान को सम्मान दिला सकें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इंडिया टुडे के सर्वे के अनुसार आईटीएस डेन्टल कॉलिज नोर्थ इंडिया के बेस्ट प्राईवेट कॉलेजों में पिछले 5 साल से प्रथम स्थान पर है। इसके साथ ही हाल ही में संस्थान को लगातार तीसरी बार नैक (एन.ए.ए.सी) से ए ग्रेड के साथ-साथ गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जगह मिली है। कार्यक्रम के दौरान सभी एम.डी.एस विद्यार्थियों तथा उनके माता-पिता के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र भी किया गया, जहाँ प्रत्येक छात्र ने अपनी रूचि के विषय के बारे में संक्षिप्त चर्चा के साथ अपना परिचय दिया। आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप नियमित रूप से बी.डी.एस. एवं एम.डी.एस. दोनों छात्रों के लिए इस तरह के ओरिएन्टेशन कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जो छात्रों एवं उनके माता-पिता द्वारा यह कार्यक्रम खूब सराहा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button