लेटेस्टशहरशिक्षा

श्री राम वंडर इयर्स रोहिणी सेक्टर-13 में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

दिल्ली। श्री राम वंडर इयर्स ने राष्ट्रीय खेल दिवस को उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल की भावना को बढ़ावा देना था, जिससे वह पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अपना परचम लहरा सकें। विद्यार्थियों ने सक्रियता से खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सबसे पहले नन्हे विद्यार्थियों ने गतिविधियों में हिस्सा लेकर सबका मन मोह लिया। खेल प्रतियोगिताओं को लेकर विद्यार्थियों का उत्साह देखकर सभी आश्चर्यचकित रह गये। विद्यार्थियों ने सहयोग की भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के प्रदर्शन और खेल के प्रति रूचि को देखते हुए मौजूद अध्यापकों ने बधाई देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। इसके अतिरिक्त स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। अध्यापकों ने अंत में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व बताया। श्री राम वंडर इयर्स की प्रिंसिपल सुश्री शुभी सोनी ने खेल के प्रति विद्यार्थियों के उत्साह और समर्पण पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व की याद दिलाता है। आज बेहद खुशी हुई हमारे कि विद्यार्थी इन मूल्यों को इतने उत्साह के साथ अपना रहे हैं। ये अनुभव उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों में आपसी सहयोग की भावना उत्पन्न होती है। इसके अलावा विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, विद्यार्थियों में खेल की भावना उत्पन्न करने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन किये जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button