लेटेस्टशहरशिक्षा

बेरोजगार युवाओं को सांसद रोजगार मेले में 150 कंपनियां देंगी नौकरियां: अनिल अग्रवाल

  • 29 अगस्त को मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी कालेज में लगेगा रोजगार मेला
    गाजियाबाद। बेराजगार युवाओ के लिए लगभग 150 कंपनियां उच्च पैकेज के साथ नौकरियां देंगी। मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी कालेज कैम्पस में 29 अगस्त को आयोजित होने वाले सांसद रोजगार मेले के लिए अब तक 150 कम्पनियो ने आने के लिए अपनी सहमती दे दी है। अपने काम के प्रति समर्पित एवं लगन रखने वाले युवाओं के लिए एचआरआईटी ग्रुप इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एवं राज्यसभा सदस्य डा. अनिल अग्रवाल द्वारा अपने अथक प्रयासों द्वारा सांसद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की जानकारी के लिए उचित माध्यम द्वारा हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हंै। इस रोजगार मेले में लगभग 5 हजार से अधिक युवाओं के आने की सम्भावना है। एचआरआईटी कालेज रोजगार देने के लिए प्रतिवर्ष मेगा जॉब फेयर का आयोजन करता आ रहा है। जिससे युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके। रोजगार मेले का शुभारम्भ केन्द्रीय मंत्री पीयुष गोयल द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मोर्या करेंगे। रोजगार मेले में भाग लेने वाली मुख्य कम्पनियों में पेटीएम, एचडीएफसी, पारले एग्रो, डेन्सो, ईसीई लिमिटेड, एसीसी सीमेन्ट, टाटा मोटर्स, बजाज मोटर्स आदि हैं। इसमें 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट के छात्र, बीकाम, बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमसीए, बीबीए, बीसीए, होटल मैनेजमेन्ट, डिप्लोमा इन्जीनियरिंग, एलएलबी, डीफार्मा, बीफार्मा, एमफार्मा आदि पाठयक्रम के लिए युवा रोजगार के लिए भाग ले सकते हैं। प्राथमिकता गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र में रहने वाले अभ्यर्थियों को दी जायेगी। सांसद अनिल अग्रवाल के निजी सहायक राजकुमार पालीवाल ने बताया कि रोजगार मेले को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button