लेटेस्टशहर

आरएसएस के स्वयंसेवक हर्षित ने बढ़ाया गाजियाबाद का मान

गाजियाबाद। महेन्द्रा एन्क्लेव निवासी अशोक कुमार के पुत्र हर्षित ने आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर विज्ञान से बीटेक पूर्ण करते हुए अपनी शाखा में और पूरे बी-टेक में भी प्रथम स्थान प्राप्त करके 2 स्वर्ण पदक प्राप्त किये हैं। इसके अतिरिक्त भी हर्षित अनेक पदक और पुरस्कार ले चुके हैं। वे राष्ट्रपति पदक, कुमारी जयंती देशमुख मेमोरियल गोल्ड मेडल के अतिरिक्त दिलीप आर. लिमये अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार भी अपने नाम कर चुके हैं। हर्षित की इन उपलब्धियों से उनके परिवार और संघ परिवार में जबरदस्त खुशी की लहर है। ज्ञात रहे हर्षित के पिता वर्तमान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केशव नगर के धर्म जागरण प्रमुख हैं। इस महान उपलब्धि के लिए संघ परिवार के सभी सदस्यों को उन पर बहुत गर्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button