लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर मेरी माटी मेरा देश अभियान का आयोजन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस कॉलेज ने 9 से 15 अगस्त, 2023 तक मेरी माटी मेरा देश अभियान मनाने के लिए 7 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। मेरी माटी मेरा देश अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के रूप में देश-भर में चलाया गया है। मेरी माटी मेरा देश अभियान की परिकल्पना 9 अगस्त, 2023 से आजादी का अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम के रूप में की गई है। यह उन वीरों और वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। इस अवसर पर आईटीएस डेंटल कॉलेज के बीडीएस एवं एमडीएस पाठ्यक्रम के छात्रों एवं आईटीएस इंस्टीट्यूट आॅफ हेल्थ एंड एलाइड सॉईसेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने आज के युवाओं में देशभक्ति कीे भावना पैदा करने और उन्हें पेड़ों के महत्व और भावी पीढ़ी की भलाई के लिए पर्यावरण को बचाने की आवश्यकता का एहसास कराने के लिए बहुत ही उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें 7 दिवसीय सप्ताह के दौरान संस्थान के एनएसएस स्वयंसेवकों, फैकल्टी एवं छात्रों द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिये सोशल मीडिया अभियान चलाया गया। इसके साथ 11 अगस्त से 14 अगस्त, 2023 को मानकी, सुल्तानपुर, फॉर्च्यून रेजीडेंसी और लोनी में भी लोगों को इस अभियान के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही सुल्तानपुर के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए एक ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही इस अभियान के दौरान एनएसएस टीम के सदस्यों और आईटीएस इंस्टीट्यूट आॅफ हेल्थ एंड एलाइड साईसेज के शिक्षक द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसमें वृक्षों की रक्षा के बारे में अभियान चलाते हुए आसपास के विभिन्न क्षेत्रों एवं संस्थान की डेंटल ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों को जागरूक करने के लिए एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें संस्थान के सभी बीडीएस एवं एमडीएस के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा अंत में विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आईटीएस इंस्टीट्यूट आॅफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज प्रिंसिपल, डॉ. सीएस राम ने छात्रों को पंच प्रण की शपथ दिलाई। नृत्य प्रदर्शन, नाटक, गायन प्रदर्शन सहित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मन पर अमिट छाप छोडी और भावी पीढ़ियों को भारत की पोषित विरासत की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और समाज की बेहतरी की दिशा में किए जाने वाले सभी कार्यों के लिए टीम को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button