लेटेस्टशहर

महापौर व नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को वितरित की ड्रेस

गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में वर्दी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 198 सामान्य वर्ग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी दी गई, महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारियों से उनका हालचाल जाना गया। साथ ही उनको निगम हित में बेहतर कार्य करने के लिए उत्साहित किया गया। महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा समस्त उपस्थित कर्मचारियों से वार्ता की उनके कार्य पटल के बारे में भी जानकारी ली, उपस्थित सामान्य वर्ग के कर्मचारियों में से कई कर्मचारियों ने अपने कुछ सवाल भी महापौर तथा नगर आयुक्त महोदय से किए, जिनको सुनकर जवाब दिया गया।
इस मौके पर गाजियाबाद नगर निगम यूनियन के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे जिन के सहयोग से वर्दी वितरण कार्यक्रम सफल रहा, अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव मौके पर उपस्थित रहे, 181 पुरुष तथा 17 महिला कर्मचारियों को वर्दी का वितरण किया गया।
महापौर सुनीता दयाल द्वारा बताया गया कि ये शहर हम सभी का है कोई आएगा कोई जाएगा लेकिन पहचान केवल इतिहास बनाने वाली की बनती है आप सभी कर्मचारी हमारे परिवार का हिस्सा हैं आपको कभी भी कोई समस्या हो तो मुझे तुरंत बताए,और इसी प्रकार सब साथ मिलकर आने वाले समय मे शहर की अलग पहचान बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button