लेटेस्टशहर

आईटीएस डेंटल कॉलेज में विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह का आयोजन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कालेज में 27 से 31 मई तक विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह का आयोजन किया गया। इसका विषय वी नीड फूड-नॉट टोबैको था। इस वर्ष की थीम काफी खास है। इस थीम का उद्देश्य तंबाकू किसानों को वैकल्पिक फसल उत्पादन के बारे में जागरूक करना है। यह सप्ताह दुनिया भर में तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों और मौतों को कम करने के लिये भी मनाया जाता है।
इस अवसर पर आईटीएस डेंटल कॉलेज ने मरीजों, छात्रों और दंत चिकित्सकों को प्रेरित करने के लिये पूरे एक सप्ताह के लिये विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में सेवियर पार्ट सोसाइटी मोहननगर, कुशलिया, पुरानी गुड़ मंडी मुरादनगर, गढ़ी एवं विभिन्न स्थानों में मौखिक कैंसर की जांच के लिये शिविर लगाये गये, जिसमें मरीजों को तंबाकू के कारण होने वाले मौखिक कैंसर के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही संस्थान की डेंटल ओपीडी में रोगियों के लिये नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया, जिसमें मरीजों को तंबाकू के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही संस्थान के बीडीएस एवं एमडीएस के विद्यार्थियों के लिये स्लोगन, क्विज प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया, जो डब्ल्यूएचाओ द्वारा निर्धारित की गयी थीम वी नीड फूड-नॉट टोबैको पर आधारित थी। अंत में विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा एवं संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. देवी चरण शेट्टी को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button