


गाजियाबाद। मेरठ रोड मोरटा स्थित श्री मननधाम में रक्तदान एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शक्ति सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से रक्तदान शिविर वरदान मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, गाजियाबाद द्वारा एवं नेत्र चिकित्सा शिविर, वरदान नेत्र चिकित्सालय, राजनगर द्वारा आयोजित किया गया। पिछले कुछ वर्षों से श्री मननधाम में रक्तदान शिविर एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन कर रहा है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से लोग पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेते रहे हैं। शिविर के मख्य अतिथि द सचदेवा ग्रुप के चेयरमैन एंड सीईओ अशोक सचदेव रहे। वार्ड नंबर 16 की नवनिर्वाचित पार्षद नीलम भी कार्यक्रम में मौजूद रही। रक्त दान शिविर सुबह 10 बजे से 4 बजे और नेत्र चिकित्सा शिविर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया गया। तकरीबन 80 लोगों को रक्तदान के लिए पंजीकृत किया गया, जिनमें से 67 लोगों ने विशेष प्रकार की चिकित्सकीय जांच के बाद रक्त दान दिया और लगभग 125 लोगों के आँखों की जाँच की गयी दानदाताओं को इस मानवतापूर्ण सेवा के लिए सराहना प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया, उन्हें नाश्ता भी दिया गया। रक्तदाताओं को बाद में वरदान मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, गाजियाबाद द्वारा एक गोपनीय ब्लड टेस्ट रिपोर्ट भी दी जाएगी। दानदाताओं को एक डोनर्स कार्ड भी दिया जाएगा, जिसके द्वारा वे अगले एक साल में जरूरत पड़ने पर अपने परिवार के सदस्यों के लिए रक्त प्राप्त कर सकते हैं। शक्ति सेवा समिति के चेयरमैन केके खन्ना का मानना है कि नियमित रूप से इस तरह के रक्तदान शिविर आयोजित करना बहुत महत्वपूर्ण है और समाज के सभी वर्गों को इस मानवतापूर्ण कार्य और लोगों की जिन्दगियों को बचाने में अपना योगदान देना चाहिए। शिविर में शक्ति सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से धर्मपाल गोयल, मनीष कपूर एवं गुलशन बजाज भी मौजूद रहे।



