


गाजियाबाद। उत्थान वाटिका अवंतिका में कविनगर मंडल द्वारा 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कार्यसमिति का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी थे। उन्होंने केंद्र में सफलता पूर्वक 9 वर्ष पूर्ण करने वाली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा जन संपर्क अभियान के तहत जन जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इसमें सरकार की उपलब्धियों के अलावा महत्वपूर्ण निर्णय , देश के बढ़ते वर्चस्व , देश के बढ़ते आर्थिक व सांस्कृतिक ढांचे को जिस तरह प्रधानमंत्री ने एक सुंदर रूप दिया है यह सब जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाए। बैठक में आने वाले लोकसभा चुनाव की जानकारी प्रभारी डॉक्टर उदिता त्यागी द्वारा दी गई । इस कार्यक्रम में मंडल के नवनिर्वाचित पार्षद मनोज त्यागी, अमित त्यागी व महरौली से पार्षद पवन गौतम का सम्मान किया गया । कविनगर मंडल अध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस सफल कार्यक्रम को भाजपा सोशल मीडिया संयोजक सत्येन्द्र सिंह द्वारा आयोजित किया गया। विधायक अजीत पाल त्यागी एवं प्रभारी डॉ. उदिता त्यागी ने महाराणा प्रताप चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी वीरता को याद किया। कार्यक्रम में अशोक गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश साधना ,महामंत्री राहुल तोमर, राम अवतार राणा, करमवीर सिंह, वर्षा हजेला, पूर्व पार्षद ललित शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष परम जीत सिंह पम्मी , एचएन सिंह, जैनेंद्र शर्मा, संजीव चौधरी, रीना त्यागी, त्रिलोकी सिंह, विजय सिंह, कविता सिरोही आदि मौजूद रहे।



