गाजियाबाद। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद नैक द्वारा अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद को ए प्लस प्लस की श्रेणी की मान्यता दी गई है। ज्ञात हो कि नैक एक संस्थान जो भारत के उच्च शिक्षा, अन्य शिक्षा संस्थानों का आकलन तथा प्रत्यायन यानी मान्यता का कार्य करती है। मूल्यांकन एवं प्रत्यायन मूलत: किसी भी शैक्षिक संस्था या विश्वविद्यालय प्रमाणन एजेंसी के द्वारा निर्धारित गुणवत्ता के मानकों को किस स्तर तक पूरा हो रहा है तथा शिक्षक सदस्यों का अनुसंधान कार्य, बुनियादी सुविधाएं तथा संस्था में संसाधानों की स्थिति, प्रशासन व्यवस्था, आर्थिक स्थिति पर आधारित है। कॉलेज के विशेष कार्यधिकारी मुकेश शर्मा ने बताया कि डा. एपीजी अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबंद्ध अजय कुमार गर्ग इंजीनियिरिंग कॉलेज एक मात्र कालेज है जिसे नैक द्वारा मूल्यांकन उपरांत ए प्लस-प्लस की श्रेणी प्रदान की गई है जो कि न सिर्फ कालेज वरन विश्वविद्यालय एवं प्रदेश के लिए भी एक उपलब्धि है क्योंकि ए प्लस-प्लस श्रेणी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाएं संपूर्ण भारत में बहुत कम हैं। उन्होंने बताया कि अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कालेज गाजियाबाद को राष्टÑीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद नैक द्वारा ए प्लस-प्लस की श्रेणी की मान्यता प्रदान होने पर संस्थान के महानिदेशक डा.आरके अग्रवाल ने इसका श्रेय संस्था के चहुंमुखी विकास, संस्था के सदस्यों द्वारा निरंतर उच्चतर प्रगति की प्रतिबद्धता तथा छात्रों द्वारा उच्च एकेडमिक, चहुमुखी उत्कृष्ट प्रदर्शन को दिया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
टीबी की समय पर जांच और पूरा इलाज ही बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय: डॉ. अनिल यादव
Wednesday, 22 July 2026, 1:54 pm
स्मार्ट एनजीओ के तत्वाधान में हिंट रेडियो ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
Monday, 20 July 2026, 2:03 pm
हिंट रेडियो 90.4 एफएम ने ओडीओसी योजना पर विशेष कार्यक्रम का प्रसारण कर लोगों को किया जागरूक
Monday, 15 June 2026, 6:39 pm
Check Also
Close
-
हिंट रेडियो 90.4 एफएम ने ओडीओसी योजना पर विशेष कार्यक्रम का प्रसारण कर लोगों को किया जागरूकMonday, 15 June 2026, 6:39 pm
