लेटेस्टशहर

लोकप्रिय गायिका श्रुति पाठक के गानों पर जमकर थिरके आईटीएस के विद्यार्थी

गाजियाबाद। एनसीआर क्षेत्र के विद्यार्थियों ने मौज मस्ती, डांस, गाने-बजाने के साथ खूब धूम मचाई। अवसर था आईटीएस मोहननगर संस्थान ने अपने 17 वें सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव नवतरंग-इंटर कॉलेज कल्चरल फेस्ट 2023 का आयोजन। दो दिन चले इस वार्षिकोत्सव में 22 तरह की विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे क्विज, क्रॉसवर्ड, बिजनेस प्लान, सोलो डांस, ग्रुप डांस, टी शर्ट पेंटिंग, क्रिएटिव राइटिंग, नेल आर्ट, स्ट्रीट प्ले, सोलो सिंगिंग, बैटल आॅफ बैंड, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग, फैशन शो, पोएट्री, मिमिक्री, अंताक्षरी, डुएट सिंगिंग, डिबेट कम्पटीशन, रंगोली, बेस्ट आउट आॅफ वेस्ट, सुडोकु आदि का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लगभग 150 महाविद्यालयों के 1200 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिकांशत: दिल्ली विश्विद्यालय, इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, सुभारती विश्वविद्यालय एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने खूब बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। वार्षिकोत्सव का उद्घाटन सुबह 9:30 बजे कॉलेज के प्रेक्षागृह में किया गया। उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ मां सरस्वती के चरणों मे दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस वार्षिकोत्सव का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना था जहां पर वो अपनी अतिरिक्त कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। उद्घाटन समारोह में रंगारंग कार्यक्रम के दौरान चड्ढा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी अद्भुत संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना था। वार्षिकोत्सव के समापन को और शानदार बनाने के लिए लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर श्रुति पाठक द्वारा गीत प्रस्तुत किये गए। तुझे भुला दिया…., इश्क है काफी…कहता है पल पल…मर जावां.. जैसे सुपरहिट गीत गाने वाली लोकप्रिय गायिका श्रुति पाठक को इस बार नवतरंग वार्षिकोत्सव के अवसर पर सेलिब्रिटी नाईट के लिए आमंत्रित किया गया था। सेलिब्रिटी नाईट में श्रुति पाठक ने अपने सुपरहिट गानों को गाकर माहौल को उत्साह से भर दिया। छात्रों ने इस अवसर का भरपूर आनंद लिया और खूब जमकर नाचे। दूसरे दिन चली विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम में सोलो डांस प्रतियोगिता में टीआईएएस कॉलेज दिल्ली की टीम प्रथम एवं हाई टेक गाजियाबाद की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंताक्षरी प्रतियोगिता में आर. सी. सी. वी गाजियाबाद प्रथम एवं एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद द्वितीय स्थान पर रहे, बेस्ट आउट आॅफ वैस्ट प्रतियोगिता में आईटीएस मोहननगर प्रथम एवं एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद दूसरे स्थान पर रहे। डिबेट कम्पटीशन में आईएमएस नोएडा प्रथम एवं हाईटेक गाजियाबाद दूसरे स्थान पर रहे। रंगोली में ऐसिअन स्टडीज नार्थ कैंपस दिल्ली प्रथम एवं नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी दूसरे स्थान पर रही। सुडोकु प्रतियोगिता में आईटीएस गाजियाबाद प्रथम एवं कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहे। वॉर आॅफ बैंड्स में केआईईटी मुरादनगर प्रथम एवं टैक्नीआ कॉलेज दिल्ली द्वितीय स्थान पर रहे। डुएट सिंगिंग में केआईईटी मुरादनगर प्रथम एवं आईएमएस गाजियाबाद की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर आईटीएस ग्रुप आॅफ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा, वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, सचिव बी. के. अरोरा, डायरेक्टर पी. आर. सुरेंदर सूद , यू. जी. कैंपस के डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पांडेय , यू. जी. कैंपस की वाईस प्रिंसिपल प्रोफेसर नैंसी शर्मा, अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button