लेटेस्टशहर

भारी मतों के अंतर से जीत होगी महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल की: सरदार एस पी सिंह

गाजियाबाद। भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल की पहले से भी ज्यादा मतों के अंतर से जीत होगी व पहले से भी ज्यादा भाजपा के पार्षद जीत कर आयेंगे। यहाँ जारी एक बयान में भाजपा के पूर्व महानगर संयोजक व अल्पसंख्यक आयोग उ०प्र० के पूर्व सदस्य सरदार एस पी सिंह ने दावा करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने महापौर प्रत्याशी के रूप में जमीनी और संगठन के प्रदेश व राष्ट्रीय दायित्व को निभाने वाली युवा काल से ही जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने वाली कार्यकर्ता सुनीता दयाल को महापौर का प्रत्याशी बनाकर अच्छा संदेश दिया है। इससे सभी कार्यकतार्ओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। श्री सिंह ने कहा कि नगर में भाजपा की ट्रिपल सरकार बनने पर विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। केन्द्र में मोदी सरकार व प्रदेश में योगी सरकार समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए नई नई योजनाओं द्वारा आत्मनिर्भर भारत व एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन को साकार किया जा रहा है। श्री सिंह ने अनुभवी कार्यक्रता सुनीता दयाल को महापौर प्रत्याशी बनाए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह व प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button