लेटेस्टशहर

आईटीएस मोहननगर के 17 वें वार्षिकोत्सव नवतरंग 2023 का हुआ भव्य आयोजन

गाजियाबाद। मोहननगर स्थ्ति आईटीएस ने अपने 17 वे वार्षिकोत्सव नवतरंग- इंटर कॉलेज कल्चरल फेस्ट 2023 का आयोजन किया। इस वार्षिकोत्सव में 22 तरह की विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे क्विज, क्रॉसवर्ड, बिजनेस प्लान, सोलो डांस, ग्रुप डांस, टी शर्ट पेंटिंग, क्रिएटिव राइटिंग, नेल आर्ट, स्ट्रीट प्ले, सोलो सिंगिंग, बैटल आॅफ बैंड, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग, फैशन शो, पोएट्री, मिमिक्री, अंताक्षरी, डुएट सिंगिंग, डिबेट कम्पटीशन, रंगोली, बेस्ट आउट आॅफ वेस्ट, सुडोकु आदि का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन 60 महाविद्यालयों के लगभग 550 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट्स दिए गए और विजेताओं को पुरस्कार स्वरुप नकद राशि प्रदान की गयी। वार्षिकोत्सव का उद्घाटन कॉलेज के प्रेक्षागृह में किया गया।उद्घाटन समारोह का सुभारम्भ मां सरस्वती के चरणों मे दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस वार्षिकोत्सव का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहाँ पर वो अपनी अतिरिक्त कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें।
ग्रुप डांस प्रतियोगिता में के.आई.ई.टी कॉलेज की टीम प्रथम एवं जिम्स रोहिणी की टीम द्वितीय स्थान पर रही, क्विज प्रतियोगिता में आई. टी. एस मुरादनगर प्रथम एवं आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहे। टी शर्ट पेंटिंग मे नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी प्रथम एवं हाईटेक कॉलेज गाजियाबाद दूसरे स्थान पर रहे। क्रिएटिव राइटिंग में आई एमएस इंजीनियरिंग कॉलेज प्रथम एवं आईटीएस मोहननगर दूसरे स्थान पर रहे। नेल आर्ट में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी प्रथम एवं आईएमएस गाजियाबाद दूसरे स्थान पर रहे। नुक्कड़ नाटक मे भारतीय विद्यापीठ दिल्ली प्रथम एवं टेक्निया इंस्टीट्यूट दिल्ली द्वितीय स्थान पर रहे। सोलो सिंगिंग में केआईईटी प्रथम एवं जिम्स कालका दिल्ली द्वितीय स्थान पर रहे। क्रॉस वर्ड प्रतियोगिता में मॉडर्न कॉलेज गाजियाबाद प्रथम एवं आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहे। एड मैड शो में आईएमएस नोएडा प्रथम एवं टेक्निया इंस्टीट्यूट दिल्ली दूसरे स्थान पर रहे। फेस पेंटिंग में आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज प्रथम एवं नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की टीम दूसरे स्थान पर रही, पोस्टर मेकिंग में संस्कार कॉलेज गाजियाबाद की टीम प्रथम एवं आईएमई कॉलेज की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर आईटीएस ग्रुप आॅफ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा, वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, सचिव बी. के. अरोरा, डायरेक्टर पी. आर. सुरेंदर सूद , यूजी कैंपस के डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पांडेय, यूजी कैंपस की वाईस प्रिंसिपल प्रोफेसर नैंसी शर्मा, अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button