लेटेस्टशहर

ऋतु सुहास को विदाई व गंभीर सिंह को समारोहपूर्वक दी बधाई

  • एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास के कार्यों की सभी ने की प्रशंसा
  • उत्थान समिति ने किया समाारोह आयोजित
    गाजियाबाद। उत्थान समिति के तत्वावधान में एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास का विदाई समारोह एवं सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह को पदोन्नत होकर एडीएम सिटी बनाए जाने पर बधाई एंव स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक का भी अभिनंदन किया गया।
    समिति के चेयरमैन एवं पर्यावरणविद सत्येन्द्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि एडीएम ऋतु सुहास जैसी अधिकारी हर जिÞले को मिलनी चाहिये जिसके अंदर सबको साथ लेकर कार्य करने की क्षमता हो और प्रतिभा की पहचान कर सके । ऐसी अधिकारी जो रैम्प पर भी वाक करती हैं वहीं बदमाशों को भी सबक सिखाया है। इनको ब्यूटी विद् ब्रेन कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी। इनके पति सुहास एल वाई जो गौतमबुद्ध नगर में डीएम थे उन्होंने भी हमारे देश का नाम पैरालंपिक में दुनिया में दूसरे नंबर के बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में उभर कर रोशन किया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट से एडीएम के पद पर आए गंभीर सिंह का भी समिति के लोगों ने स्वागत किया। सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक का कार्यक्रम में पधारने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर तनुज, धर्मेश, जसमीत सिंह, पूनम, नीलम, शोभा, मेघना बंसल, काजल, वाणी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button