राजनीतिराज्यलेटेस्ट

सरदार इन्द्रजीत सिंह टीटू को रालोद में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

गाजियाबाद। रालोद के पूर्व प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता सरदार इन्द्रजीत सिंह टीटू को एक बार फिर पार्टी हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस बार उन्हें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शुक्रवार को गठन किया गया है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष खालिद मसूद की संस्तुति पर सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू एवं जाहिद अंसारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मेहंदी हसन मंसूरी, प्रो. एंथनी, इलियास खान, गौहर इकबाल को राष्ट्रीय महासचिव व इसके अतिरिक्त डॉ. शहंशाह खान, प्रतीक जैन, तारिक मुस्तफा ऐनुददीन शाह, खलीक अहमद, नासिर खान तथा डॉ. जहीर को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button