लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस कॉलेज मुरादनगर में योग महोत्सव का सफल समापन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस कैम्पस में दो दिवसीय हार्टफुलनेस द्वारा योग महोत्सव का समापन हो गया। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया। योग महोत्सव का उद्घाटन 23 मार्च को सुरेंदर सूद, निदेशक, पब्लिक रिलेशन्स, आई0टी0एस0 दी-एजूकेशन ग्रुप द्वारा किया गया। सुरेंदर सूद ने सामाजिक कल्याण के इस तरह के अद्भुत आयोजन के लिये हार्टफुलनेस टीम की सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य योग गुरु पवन त्यागी थे जो कि गुरुकुल योग संस्थान के संस्थापक है। उन्होंने तीन दिवसीय महोत्सव में सभी आये प्रतिभागियों को योग और ध्यान के प्रति जागरूक करते हुए योगासन, प्राणायाम, योग मुद्रायें करायी। योग से स्वस्थ होने एवं बीमारियों से निजात पाने के तरीके बताये। ध्यान योग का सत्र एसके मिश्रा ने कराया जो हार्टफुलनेस से पिछले 30 वर्षों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने ध्यान और प्रार्थना के बारे में विस्तार से बताते हुए इस बात पर जोर दिया कि हमें प्रार्थना भीख मांगने के रूप में नहीं करनी चाहिये अपितु अपनी इच्छाओं के बंधन से मुक्त होने के लिये करनी चाहिये। योग महोत्सव के चार सत्रों के दौरान हार्टफुलनेस रिलैक्सेशन और ध्यान कार्यक्रम में लगभग 1000 प्रतिभागियों ने लाभ उठाया। प्रतिभागियों में आईटीएस कालेज के छात्र, शिक्षक, कर्मचारी और आस-पास के गांव असालतनगर, हिसाली, सैंतली, रावली, भिक्कनपुर, दुहाई, मोरटा, मुरादनगर आदि गांवों के लोग शामिल थे। मुख्य रूप से योग महोत्सव का उद्देश्य मधुमेह, उच्च रक्तचाप, तनाव और चिंता से योग और ध्यान को इस कार्यक्रम की थीम के रूप में चुना गया था। इन स्वास्थ्य मुद्दों को अलग-अलग सत्रों में संबोधित किया गया था। बच्चों के मानसिक विकास की बढ़ोतरी करने के लिये ब्राइटर माइंड्स नामक कार्यक्रम की एक संक्षिप्त प्रस्तुति की गई। योग महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सीएस राम, प्रधानाचार्य आईटीएस इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज, मुरादनगर ने योग करने के लिये सभी को जागरूक किया एवं भविष्य में होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिये छात्रों और योग विशेषज्ञों को सम्मानित करते हुए महोत्सव का सफल समापन किया। सभी प्रतिभागियों ने इस तरह के लाभकारी कार्यक्रम के आयोजन के लिए अर्पित चढ्डा, वाईस चेयरमैन, आईटीएस द-एजुकेशन ग्रुप और हार्टफुलनेस टीम का धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button