लेटेस्टशहर

राजनगर आरडब्ल्यूए का होली मंगल मिलन समारोह आज

गाजियाबाद। राजनगर रेजीडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सोमवार 6 मार्च यानी आज होली मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। होली मंगल मिलन समारोह का आायोजन राजनगर रामलीला मैदान में होगा। यह जानकारी गत दिवस प्रेसवार्ता में संस्था के अध्यक्ष दीपक कांत गुप्ता व सचिव प्रभाकर त्यागी ने दी। संस्था की सांस्कृतिक सचिव मेघना बंसल ने बताया कि समारोह में इस बार आकर्षण का केंद्र संगीत नाटय एकेडमी पुरस्कार विजेता व चरकुला आर्ट गैलरी मथुरा के संचालक संजय शर्मा व उनकी मंडली द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण की झांकियां, फूलों की होली व लट्ठमार होली रहेगी। उड़ान स्कूल के बच्चे व गांधर्व संगीत विद्यालय के कलाकार रंगारंग कार्यकम प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर संस्था के मुख्य संयोजक आरके जैन, कोषाध्यक्ष डीके गोयल, उपाध्यक्ष आरएन पांडे, ओमप्रकाश भोला, संजीव गुप्ता, गोल्डी सहगल, वीरेंद्र सारस्वत, भूपेंद्र चित्तौड़िया, दिनेश कुमार शर्मा, राकेश चावला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button