लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस में फिजियोथेरेपी के नए छात्रों ने फ्रेशर पार्टी में मचाया धमाल

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस कालेज में फिजियोथेरेपी के सीनियर छात्रों ने अपने जूनियर छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। फ्रेशर पार्टी में छात्रों ने खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आईटीएस इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ एलाइड साइंसेस के प्रधानाचार्य डा. सीएस राम, निदेशक डा. एस सदीश ने दीप प्रज्जवलित कर छात्रों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ किया। फ्रेशर्स पार्टी की थीम हैल फायर थी। प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने थीम के अनुसार खुद को प्रस्तुत किया और इस तरह के अनोखी थीम का आनंद लिया। सीनियर छात्रों द्वारा नये छात्रों का धूमधाम से स्वागत किया गया और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर आईटीएस द- एजूकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चढ्डा ने नवोदित फिजियोथेरेपिस्ट को उनके भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी और इस अनोखे थीम के साथ इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए द्वितीय वर्ष के छात्रों की सराहना की। अर्पित चढ्डा ने नवांगुतक विद्यार्थियों का तहे दिल से स्वागत किया और उन्हें अध्ययन की गंभीरता और समय के उचित उपयोग के महत्व के बारे में बताया। उन्होने छात्रों को कालेज परिसर में प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी बताया। डा. सीएस राम ने फ्रेशर बैच को संबोधित करते हुए एक ज्ञानवर्धक स्वागत भाषण दिया। उन्होंने छात्रों को फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में आने वाले नए अवसरों के बारे में बताते हुए छात्रों को इन अवसरों से लाभ उठाने के लिए आवश्यक कड़ी मेहनत और स्मार्ट वर्क करने के लिए प्रेरित भी किया। डा. सीएस राम ने बताया कि हमारा कालेज रैगिंग मुक्त है तथा सीनियर बैच के पूर्वी भाटी एवं शौर्य राज ने सभी छात्रों को रैगिंग न करने का आश्वासन दिया तथा उनकी मदद करने का भी प्रण लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत चतुर्थ वर्ष की शुभांगी के जीवंत नृत्य के साथ हुआ। प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थियों ने नृत्य गायन, नाट्य रूपांतरण आदि विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। मिस फ्रैशर प्रियांशु, मि. फ्रैशर अशिंका सिंह, मिस परफारमर तनु कुमारी, मि. परफारमर कार्तिक त्यागी, मि. हैल शिवम मिश्रा, मिस हैल तेजल त्यागी। इस आयोजन पर फ्रेशर बैच के सभी छात्रों ने अर्पित चड्ढा, डा. सीएस राम, सभी शिक्षक एवं सीनियर बैच का हार्दिक धन्यवाद दिया। आयोजन के अन्त में सीनियर्स द्वारा फ्रैशर को उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम का समापन बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ डीजे पार्टी के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button