लेटेस्टशहर

निवेशकों को आकर्षित किए जाने के लिए उद्यमियों के साथ हुई उपायुक्त उद्योग की बैठक

गाजियाबाद। जिला उद्योग केंद्र के सभाकक्ष में उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान की अध्यक्षता में जनपद के औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ गाजियाबाद इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के संबंध में बैठक की गई। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा माह फरवरी 2023 में निर्धारित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट निवेशकों को अधिक से अधिक आकर्षित किए जाने हेतु उपायुक्त उद्योग द्वारा औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र के मुख्य चौराहों, मुख्य मार्गो पर इन्वेस्टर्स समिट के होर्डिंग्स लगाए जाने एवं उक्त समिट का व्यापक प्रचार-प्रसार कराए जाने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन राकेश तनेजा, गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा, साहिबाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव मुकेश गुप्ता, स्वदेशी इंडस्ट्रियल कंपाउंड के अध्यक्ष अजीत सिंह नंदा, आनंद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष किरण पाल पांचाल, साउथ साइड जीटी रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश कुमार अग्रवाल, दिनेश मक्कड़, डासना इंडस्ट्रीयल एरिया एसोसिएशन के प्रतिनिधि सुनील दत्त शर्मा, मैसर्स फैशन फ्रेशर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विमल मुनधारा एवं औद्योगिक संगठनों के अन्य पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में मुख्य मार्गों एवं चौराहों पर होर्डिग्स लगवाए जाने एवं मीडिया के माध्यम से इन्वेस्ट इन्वेस्टर्स समिट का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने हेतु आश्वस्त किया गया। उपायुक्त उद्योग द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित इन्वेस्टर्स समिट के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद गाजियाबाद से प्राप्त हुए निवेश के संबंध में सभी औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button