लेटेस्टशहर

तहसील बार के आंदोलन को रालोद ने दिया अपना समर्थन

गाजियाबाद। प्रदेश शासन द्वारा पावर आफ अटार्नी को बंद किए जाने के आदेशों के खिलाफ गाजियाबाद तहसील बार एसोसिएशन लगातार धरना दे रही है। तहसील बार को कई सामाजिक संगठन भी अपना समर्थन दे चुके हैं। बुधवार को रालोद ने भी तहसील बार के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। रालोद की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तहसील बार पहुंचे और एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक वर्मा व सचिव विकास त्यागी को आश्वस्त किया कि आपके आंदोलन में रालोद साथ है। रेखा चौधरी ने इस मौके पर कहा कि वे तहसील बार की परेशानियों व सरकार के तुगलकी फरमान को रदद कराने की मांग को लेकर पार्टी अध्यक्ष एवं सांसद जयंत चौधरी के पास भी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार के इस तानाशाही निर्णय का विरोध वे भी करते हैं। तहसील बार एसोसिएशन को समर्थन देने के दौरान पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष रामानंद गोयल, वीरभान सिंह, ओडी त्यागी, राहुल खानपुर, भूपेन्द्र बोबी, लोकेश चौधरी, कमल जाटव, रॉकी चौधरी, अशोक तेवतिया, विशाल चोधरी, आदेश, जयकिशन, शेर सिंह मौर्य, ऊषा देवी, रमेश चंद, जोगेन्द्र चौधरी, देवेन्द्री देवी, रमन चौधरी, विशाल सिरोही। रामकुमार शर्मा, इन्द्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button